धर्म

8 जुलाई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का धार्मिक प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशि: आज का दिन शुभ है। जॉब के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि: आज के दिन व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु व शनि के द्रव्यों नीले वस्त्र, तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशि: गुरु मेष व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। जॉब में रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व मिथुन का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी पारिवारिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।

कन्या राशि: सूर्य दशम व चंद्रमा इसी राशि से खष्ठम तथा गुरु मेष में गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व मूंग का दान करें।

तुला राशि: सूर्य भाग्यभाव में, चन्द्रमा कुंभ व शनि राशि से पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल हैं। गुरु शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन पोलिटिकल सफलता का है। मेष व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेहंू व गुड़ का दान करें।

धनु राशि: आज शनि तृतीय, सूर्य मिथुन व चन्द्रमा तृतीय भाव में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर राशि: शनि व चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ हैं। धन के व्यय के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कुंभ राशि: गुरु इस राशि को शुभ फल दे रहे हैं। शुक्र व बुध शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशि: गोचर कर रहे गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में है। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky