धर्म

18 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुंचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें, जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

वृष राशि: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं, बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नजरिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको घर वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन राशि: आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

कर्क राशि: आज आपका सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

सिंह राशि: आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफी सराहना मिलेगी। ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि: पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल हो सकते हैं। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि: आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पडेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में खास पहचान बना लेंगे गणेश जी कहते हैं यात्रा करने से उत्साह बढ़ेगा। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। तकदीर की भूमिका अच्छी है और यह एक आशीर्वाद है, लेकिन तकदीर को जिन्दगी का आधार न बनायें जो कुछ आपकी मेहनत आपको दे सकती है वो कोई ओर चीज नहीं दे सकती। प्रेमी-युगल को कड़ी परीक्षा या विरोध के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अनैतिकता से बचना होगा।

धनु राशि: अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर राशि: धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गई बातों के प्रति काकी संवेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनंद ले सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन श्रेष्ठ है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। चली आ रही समस्या का निदान होगा। आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनंद लें, क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

मीन राशि: आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oppdag nyttige triks og tips for enkel livsstil, sunn matlaging og effektive hagearbeid på vår nettside. Med spennende oppskrifter, smarte triks og nyttig informasjon vil vi hjelpe deg med å gjøre hverdagen enklere og mer produktiv. Utforsk våre artikler og oppdag nye måter å forbedre ditt liv på! Universell tilgjengelighet: hvorfor en ullrulle ikke fungerer her Lasermetoder for synskorrigering: Typer og deres egenskaper Få smarte tips og triks for å gjøre hverdagen enklere på vår nettside! Utforsk vårt utvalg av deilige oppskrifter og lær nyttige triks for å dyrke en vellykket hage. Vi har en rekke artikler som vil hjelpe deg med å leve et mer praktisk og oppfylt liv. Besøk oss i dag og la oss inspirere deg!