धर्म

9 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन मंगलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का व्यय हो सकता है। गुरु गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।

मिथुन राशि : चन्द्रमा व शुक्र आईटी व बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आध्यात्मिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मंगल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह राशि : आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्र का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।

कन्या राशि : आर्थिक व स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

तुला राशि : चन्द्रमा व शुक्र गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। परिवार का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज मंगल व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देगा। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल है।

धनु राशि : पंचम गुरु संतान के लिए मंगलमय हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि : शनि व शुक्र नौकरी में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग का दान करें।

कुंभ राशि : आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि : आज चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। इस राशि से द्वितीय सूर्य व गुरु व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। अपने गुरु का आशीर्वाद लें।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button