19 नवंबर 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन और विचारों के टकराव से भरा रहेगा। घर में बच्चों की पढ़ाई या बर्ताव को लेकर तनाव हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें। कोई पारिवारिक कार्यक्रम रुक सकता है।
वृष राशि : दिन खुशी और प्यार से भरा रह सकता है। घर में किसी अच्छे काम या कार्यक्रम की योजना बनेगी। बच्चों से जुड़ी कोई सफलता मन को खुश कर सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और साथ मिलेगा। व्यापार में मिलकर काम करना फायदेमंद होगा। पैसे की आवक बनी रहेगी। परिवार में एकता और मेलजोल महसूस होगा। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।
मिथुन राशि : परिवार में प्यार और मदद की भावना बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से कोई रचनात्मक सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए प्रस्ताव या अच्छे व्यवहार से फायदा होगा। पैसे की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचें। किसी कार्यक्रम में भाग लेने या निमंत्रण मिलने की संभावना है। परिवार के रिश्तों में प्यार और मेल-जोल बढ़ेगा।
कर्क राशि : व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता और मेहनत बनी रहेगी, लेकिन अभी बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। पार्टी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे वाली स्थितियाँ रहेंगी।
सिंह राशि : किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए अभी परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं है। व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ कोई डील करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।
कन्या राशि : व्यवसाय में आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। कार्यप्रणाली में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। मशीनरी, स्टाफ आदि समस्याओं का समाधान मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि : व्यवसाय में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सचेत रहने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। नए-नए प्रयोग करने से आपकी कार्यशैली में बेहतरीन परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि : अपनी व्यावसायिक कार्यशैली का जिक्र दूसरे लोगों के समक्ष न करें। साथ ही कार्य क्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें, क्योंकि यह समय चुनौतियों और दिक्कतों वाला है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि : आपकी मेहनत व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगी। उचित ऑर्डर मिलने से वित्त की चिंता भी दूर होगी। यदि व्यवसाय में किसी प्रकार का निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे।
मकर राशि : व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। रुकी हुई पेमेंट आदि प्राप्त के लिए समय अनुकूल है। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्राइवेट नौकरी में महत्वपूर्ण उपलब्धिया सामने आएगी।
कुंभ राशि : व्यावसायिक मामलों में किसी भी अन्य व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा सारे निर्णय खुद ही लें। पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा।
मीन राशि : व्यवसाय में तरक्की के अवसर बने हुए हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357


