अक्षय तृतीया पर भव्य रूप में मनेगा परशुराम जन्मोत्सव, रणनीति बनाने बैठक कल

सीहोर। विप्र समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उत्सव की भव्यता और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 मार्च शनिवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। प्रवक्ता पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि यह बैठक खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में रात्रि 8 बजे शुरू होगी। बैठक के दौरान समाज के बंधु आगामी चल समारोह, पूजा-अर्चना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। विप्र समाज का लक्ष्य इस वर्ष के जन्मोत्सव को पहले से भी अधिक भव्य और संगठित बनाना है।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा, सर्व ब्राह्मण हितकारिणी संस्था के अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी विप्र बंधुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।



