धर्म

1 सितंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज का समय बेहतर रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला आज न लें।

वृष राशि: आज आप मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। धन में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। बीमारी से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि: आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। भोजन का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। लोक कल्याण के कार्यों में हिस्सा लें। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि: आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। निवेश करना फायदेमंद होगा। अध्यात्म से जुड़ें।

सिंह राशि: आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपना शुगर रेगुलर चेक कराते रहें। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलाव लाने की कोशिश करें।

कन्या राशि: आप समय पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं।

तुला राशि: आज स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि: आज आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता निश्चित मिलेगी।

धनु राशि: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि: आज आपको यात्रा-प्रवास करने की जरूरत है। सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि: आज निद्रा का अभाव रहेगा। मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा। गरीबों को दान दें और मंदिर जाएं।

मीन राशि: आज भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। सेहत का ख्याल रखें, आने वाला समय बेहतर होगा। गरीबों की सेवा करें।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button