धर्म

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगल का गोचर, मनाया जाएगा 5251वा जन्मोत्सव

भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी के दिन श्रीकृष्‍ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार कृष्‍ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार भगवान श्रीकृष्ण का यह 5251वां जन्मोत्सव रहेगा। भगवान श्री कृष्ण जी जयंती रात्रि में शन्यू काल को मनाई जाती है। इसी समय उनकी पूजा भी होती है।

निशीथ पूजा का समय –
12:01 एएम से 12:45 एएम (27 अगस्त)
अष्टमी तिथि प्रारम्भ-
26 अगस्त 2024 को 03:39 एएम बजे।
अष्टमी तिथि समाप्त-
27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम बजे।
रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ-
26 अगस्त 2024 को दोपहर 03:55 बजे से।
रोहिणी नक्षत्र समाप्त-
27 अगस्त 2024 को दोपहर 03:38 बजे तक।
कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयन्ती और श्री जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है। श्रीकृष्‍ण 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में श्रीकृष्ण विष्णु के 8वें अवतार थे। जब उनका जन्म हुआ तब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ, तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया। उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में उनका जन्म हुआ था। पंडित शर्मा के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था।
मंगल गोचर इन राशियों के लिए लकी साबित होगा –
बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता है। मंगल अगस्त में एक बार फिर से गोचर कर तीन राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ पहुंचाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व बताया गया है। हर ग्रह अपने निश्चित समय पर ग्रह गोचर करता है। अगस्त में मंगल ग्रह गोचर कर कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल प्रदान करेंगे। इस साल अगस्त में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंगल भी अपनी चाल में परिवर्तन कर कुछ राशि वालों को मालामाल बना देंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 अगस्त को अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और 26 अगस्त जन्माष्टमी के दिन मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में मंगल के प्रवेश से कई राशियों को बहुत लाभ होने वाला है। मंगल को भाई, सफलता, ऊर्जा, शक्ति आदि का ग्रह माना जाता है। मंगल के गोचर करने से कई राशि वालों को जीवन में सफलता मिलेगी। धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
जन्माष्टमी पर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ समय –
मेष राशि : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे, वहीं साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। इस अवधि में विदेश जाने के योग बनते नजर आ रहे हैं, वहीं विदेशी कंपनियों में नौकरी का अवसर प्राप्त होगा। किसी समस्या के समाधान में सक्षम होंगे।
सिंह राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान सिंह राशि वालों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। इस समय नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस समय सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको विशेष रूप से लाभ होगा।
कन्या राशि : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों को इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता मिलेगा और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नती की खबर मिल सकती है, वहीं राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। इस समय आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। छात्रों के लिए भी मंगल का गोचर शुभ रहेगा। विदेश जातक पढ़ाई करने का सोच रहे छात्रों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय धन-धान्य में वृद्धि होगी।
पंडित सौरभ गणेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य, बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र शास्त्री कॉलोनी स्टेशन रोड सीहोर 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.