साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। धन के मामले में जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से समाधान होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9

वृषभ राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पुराने संपर्क काम आएंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

मिथुन राशि : सप्ताह की शुरुआत व्यस्त रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। आपकी वाणी और व्यवहार से नए लोगों से संबंध बनेंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

कर्क राशि : मन में चल रही उलझनें धीरे-धीरे कम होंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नई योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: क्रीम, शुभ अंक: 2

सिंह राशि : आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध और अहंकार से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1

कन्या राशि : सप्ताह मेहनत और योजना बनाने का है। पुराने विवाद या अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

तुला राशि : नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन संबंधी निर्णय लेते समय दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि : सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है, लेकिन बाद में परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 9

धनु राशि : भाग्य का सहयोग मिलने के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन या नई जिम्मेदारी पर विचार हो सकता है। यात्रा लाभदायक रह सकती है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3

मकर राशि : काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यवसाय में पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह उपयोगी रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8

कुंभ राशि : नए विचारों और योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा सामने आएगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 4

मीन राशि : यह सप्ताह भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन संबंधी रुका हुआ मामला आगे बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 7

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version