सीहोर

356 क्रांतिकारियों के समाधि स्थल पर श्रद्धांजली समारोह संपन्न

कलेक्टर, पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या मेें पहुंचे लोग

सीहोर। देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सैनानियों के शहीद समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति के आव्हान पर समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी, राजनेता, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, नागरिकगण पहुंचे थे। सभी ने सामुहिक रूप से यहां क्रांतिकारी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम उपस्थितजनों से समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक इछावर शैलेष पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री बांगड़े, समिति अध्यक्ष ओमदीप ने यहां अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक व समिति के महामंत्री आनंद गांधी ने 1857 की क्रांति के इतिहास का स्मरण किया और बताया कि इतिहासकारों ने सीहोर की क्रांति को मालवा का जालियावाला बाग कांड लिखा है। यहां 14 जनवरी 1858 को जनरल ह्यूरोज ने सामुहिक रूप से करीब 356 से अधिक क्रांतिकारियों को एक साथ गोलियों से भुन दिया था। यह इतिहास दिल्ली गजट 1857, किताब हयाते सिकन्दरी सहित सभी ऐतिहासिक किताबों में उल्लेखित है। संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्रों की सुमधुर गीतों की प्रस्तुति की यहां सभी ने सराहना की। श्रद्धांजली देने में नगर के हर वर्ग के जनप्रतिनिधि, अधिकारी वर्ग, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं अनेक सामाजिक संस्थाएं आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button