सीहोर

भाजपा का स्थापना दिवस : कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर लगाएं पार्टी का झंडा : रवि मालवीय

जिले के 1205 बूथों पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों के 1205 बूथों पर मनाया जाएगा। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं। भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। सीहोर जिले में इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, सह मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर बूथ पर रहने वाले सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के बाद तय समय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, साथ ही सभी बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख मोबाइल, लैपटॉप और टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनेंगे। भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष रवि मालवीय ने सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों के 1205 बूथों पर रहने वाले सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे समारोह पूर्वक बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button