
जावर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी पद से हटाए जाने के 15 दिन बाद समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने विज्ञप्ति जारी करके बताया कि भारतीय जनता पार्टी में अब ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं होता है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भूल चुका है कि भारतीय जनता पार्टी को बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के नेताओं ने अपना बलिदान दिया है और अपने खून से भाजपा को सीचा है। यहां बलिदान भाजपा सीहोर का शीर्ष नेतृत्व भूल चुका है। भारतीय जनता पार्टी को तो बस चुनाव के समय ही ब्राह्मण समाज की याद आती है और चुनाव जीतने के बाद ब्राह्मण समाज भाजपा और युवा मोर्चा भूल जाता है। अभिषेक शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार मुझे जिला युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी बनाकर हटाया इससे स्पष्ट हो जाता है कि अब भाजपा में ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं बचा। आने वाले विधानसभा चुनाव में सर्व ब्राह्मण समाज के सामने यह बात बताऊंगा कि ब्राह्मण समाज का सम्मान भाजपा में नहीं है। आज भाजपा केवल ब्राह्मण समाज को इस्तेमाल करने का कार्य कर रही है।