रेहटीसीहोर

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती

भाजपा नेताओं ने अस्पताल में बांटे फल, चित्र पर किया माल्यार्पण, रेहटी में भाजपा नेताओं ने कार्यालय में किया सफाईकर्मियों का सम्मान

रेहटी। भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप मेें मनाई गई। इस दौरान जहां भाजपा नेताओं ने अस्पताल में फल बांटे तोे वहीं भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको याद किया। रेहटी में भाजपा नेताओं ने कार्यालय में नगर परिषद के सफाईकर्मियों का सम्मान किया।
रेहटी में भाजपा कार्यालय में स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने स्व. अटलजी द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन देशसेवा में लगा दिया। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने मेें अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उनके द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, भाजपा सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पटेल, भगवत सिंह ठाकुर, मप्र लघु वनोपज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, वरिष्ठ नेता अनार सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश राजपूत, गजराज सिंह पटेल, पुरूषोत्तम यादव, मनोहर लाल माहेश्वरी, अर्जुन मुकाती, जगदीश तिवारी, चेतन पटेल, रामसजीवन यादव, दिवाकर वर्मा, भगवत सिंह पटेल, प्रदीप पटैरिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Найдите все животные на картинке за 10 секунд: головоломка, Трудно найти ошибку быстро: тест