
सीहोर। केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी पहुंचकर आजीविका मनरेगा एकीकृत पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने पार्क में चल रही गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिला
स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह से जुड़ने के पश्चात आए बदलाव को साझा किया। साथ ही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर 1000 शेयर होल्डर बनाकर इस वर्ष रु राशि 1,52,00,000 का कृषि उपज मंडी से गेहूं क्रय कर आईटीसी कंपनी को विक्रय किया। पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेंद्रनाथ सिन्हा, उपसचिव भारत सरकार संजय कुमार, दिल्ली से रोहित कुमार, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, मनरेगा कमिश्नर शुफीया फारुकी, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मनरेगा आजीविका एकीकृत पार्क भाउखेड़ी का अवलोकन किया गया।