सीहोर

केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया आजीविका एकीकृत पार्क का निरीक्षण

केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया आजीविका एकीकृत पार्क का निरीक्षण

सीहोर। केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी पहुंचकर आजीविका मनरेगा एकीकृत पार्क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
भारत सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा एवं अन्य अधिकारियों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने पार्क में चल रही गतिविधियों को और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह की महिला सदस्यों से तुलसी, अश्वगंधा, थाई अमरूद एवं सब्जी उत्पादन आदि से हो रही उपज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघो के कार्यों की जानकारी ली और संकुल स्तरीय संघ में उपलब्ध राशि के उपयोग पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर संचालित होने वाली आजीविका गतिविधियों की जानकारी भी महिलाओं से ली। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बडनागर एवं ढाबलामाता में अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया।
स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा समूह से जुड़ने के पश्चात आए बदलाव को साझा किया। साथ ही फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर 1000 शेयर होल्डर बनाकर इस वर्ष रु राशि 1,52,00,000 का कृषि उपज मंडी से गेहूं क्रय कर आईटीसी कंपनी को विक्रय किया। पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेंद्रनाथ सिन्हा, उपसचिव भारत सरकार संजय कुमार, दिल्ली से रोहित कुमार, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, मनरेगा कमिश्नर शुफीया फारुकी, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मनरेगा आजीविका एकीकृत पार्क भाउखेड़ी का अवलोकन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.