सीहोर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्व. भवानी सिंह चौहान की अंत्येष्टि में हुए शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्व. भवानी सिंह चौहान की अंत्येष्टि में हुए शामिल

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर में स्व. भवानी सिंह चौहान की अंत्येष्टि में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। स्व. भवानी सिंह चौहान मुख्यमंत्री के भाई नरेंद्र सिंह चौहान के ससुर थे। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार 11 मार्च की रात को उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने स्व. भवानी सिंह चौहान के पुत्र राहुल सिंह चौहान सहित परिजन से भेंट की तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर वे अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए।