
रेहटी। कांग्रेस द्वारा घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधनी ब्लॉक के अभियान प्रभारी विपुल यादव एवं कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रेहटी तहसील के आंवलीघाट पहुंचे और घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार के 15 माह में किए गए कार्यों कोे बताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की रीति-नीतियोें से भी ग्रामवासियों को अवगत कराया।
कांग्रेस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन एक-दो गांवों में जाकर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता रहे हैैं एवं लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि वे कांग्र्रेस पार्टी के साथ जुड़े और पार्टी कोे आगामी चुनावों में जिताएं, ताकि उनकी समस्याओं को खत्म किया जा सके। अभियान प्रभारी विपुल यादव एवं अर्जुन शर्मा ने बताया कि कांग्र्रेस शासनकाल में किसानों की कर्जमाफी की गई, कन्यादान योजना की राशि को बढ़ाकर 51 हजार रूपए किया गया, विकास कार्य कराए गए, भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा गया, अवैध उत्खनन पर रोक लगाई गई, लेकिन अब सब कुछ फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों की भलाई औैर उनकी स्थिति बेहतर हो, इसकी ही चिंता की हैै, लेकिन अब गरीब और गरीब हो रहा है, जबकि अमीर और ज्यादा अमीर बन रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं में मेहरबान सिंह राजपूूत, राम रघुवंशी, अभिलाष नागर, अर्जुन गौर, दुष्यंत मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, दिलीप चौहान, गोविंद कीर, महेश कीर, शुभम गौर, रामलिाश कीर, संतोष कीर, जीवन भैयालाल, कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



