
सीहोर। जिले में अलग-अलग कारणों से पांच लोगोें की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आष्टा सीहोर अंतर्गत मंडी आष्टा में 44 वर्षीय प्यारे सिंह निवासी मंडी की मृत्यु अज्ञात कारण से मौत हो गई। थाना बिलकिसगंज सीहोर अंतर्गत मृतक के कुएं के पास 43 वर्षीय अर्जुन सिंह निवासी बिलकिसगंज ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। थाना शाहगंज सीहोर अंतर्गत ग्राम सत्रमाऊ में 24 वर्षीय रीना निवासी सत्रमाऊ की मृत्यु आग से जल जाने के कारण इलाज के दौरान मौैत हो गई। एक अन्य मामले में थाना अहमदपुर सीहोर अंतर्गत ग्राम सनखेड़ा में 30 वर्षीय जगदीश सिलावट निवासी सनखेड़ा ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। थाना बुधनी सीहोर अंतर्गत पीलीकरार में 35 वर्षीय राजू इवने निवासी पीलीकरार की दुर्घटना में मौत हो गई। इन सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।