बुदनीरेहटीसीहोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ का गठन, सीता प्रजापति बनीं अध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में हुई बैठक

रेहटी। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ का गठन किया गया है। इसमें सीता प्रजापति को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वसुंधरा यादव को सचिव, बंटी पटवा को उपाध्यक्ष, उर्मिला केवट को सह सचिव, दीपा गोहिया को कोषाध्यक्ष, मीना मालवीय को कार्यालय मंत्री, कलावती मालवीय को सह कार्यालय मंत्री, स्वर्णलता पटवा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्यों में अनुप्रधान, फिरदोष खान, शैली मौर्य, श्रद्धा भल्लावी, सोनू शर्मा, बबीता ताम्रकर, भूरिया मौर्य को शामिल किया गया है। बैठक में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया, जिलाध्यक्ष विनीता दुबे, आंगनबाड़ी संघ कृष्णा परमार, विभाग प्रमुख अनिल शर्मा द्वारा गठन किया गया है। बैठक में रेहटी एवं बुदनी विकासखंड की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अब संघ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों को लेकर काम करेगा और उनकी मांगों को संघ के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button