रेहटीसीहोर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में गूंजेगा गायत्री मंत्र

गायत्री परिवार ने मरीजों का मनोबल बढ़ाने हेतु स्थापित किए मंत्र बॉक्स

रेहटी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आने वाले एवं यहां पर भर्ती मरीजों का मनोबल बना रहे, इसके लिए अस्पताल में अब गायत्री मंत्र गूंजेगा। इसके लिए गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंत्र के बॉक्स लगाए गए हैं।
रेहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के लगभग 105 गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इलाज करानेे केे लिए आते हैं। इनमेें कई लोग जहां गंभीर बीमारी वाले होते हैैं तोे उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है। इन भर्ती किए गए मरीजों का आत्मबल बना रहे, साथ ही अस्पताल का वातावरण सात्विक, आध्यात्मिक भी रहे, इसके लिए यह पहल की गई है। गायत्री परिवार से जुड़े प्रेमलाल कुशवाहा ने बताया कि एक बीमार अस्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ-साथ दुआ की भी आवश्यकता पड़ती है। गायत्री मंत्र एक उत्कृष्ट प्रार्थना है। उन्होंने बताया कि धीमी आवाज में गूंजता हुआ गायत्री मंत्र पीड़ित की आत्मिक शक्ति बढ़ाता है। रेहटी अस्पताल से प्रभारी डॉक्टर मेहरबान सिंह ने बताया कि इलाज के साथ-साथ यदि किसी व्यक्ति के अंदर मंत्रों की शक्ति भी पहुंचेगी तोे निश्चित रूप से वह जल्द ठीक होगा। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर रामनाथ धुसिया, समस्त स्टाफ के अलावा गायत्री परिवार रेहटी से प्रेमलाल कुशवाहा, निर्मला यदुवंशी, महेशजी, बारेलाल विश्वकर्मा आदि की सहभागिता एवं सहयोग भी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια γυναίκα βρήκε ένα δυσοίωνο σημείω Αναζητώντας 3 διαφορές σε Ένα παζλ για όσους έχουν εξαιρετική όρ-5 Ένας διανοητικός τιτάνας βρίσκει Ένα πολύ δύσκολο παζλ για έξυπνους ανθρώπους