
बुदनी। ट्राइडेंट समूह बुदनी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान कंपनी में ध्वजारोहण करके मिठाई बांटी गर्इं। ट्राइडेंट समूह के चेयरमैन पद्मश्री राजिन्दर गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद राष्टÑगान का आयोजन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा भी बिखेरी गई। इसमें उपस्थित लोगों द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गर्इं। इससे पूरा माहौल देशभक्तिमय रहा। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रियरंजन सिन्हा की अध्यक्षता एवं दादा स्वप्ननाथ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसके बाद ग्राम महूकला, कॉलोनी, ग्वाडिया, पातालखोह सहित आसपास के अन्य गांवों के प्राईमरी, प्राथमिक हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में कंपनी की तरफ से मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन कुमार मल्होत्रा, संजय ठाकुर, संजीव कुमार सिंह, अंकुश अहलावत, गुरजंट सिंह, अमित तिवारी, समरजीत, आरएस राजपूत सहित अन्य लोग, कंपनी का स्टॉफ भी मौजूद रहा।