
आष्टा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में और केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे सरकार की जनविरोधी नीतियों का महा घोटालों को लेकर आवाज उठाने पर राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई, जिससे देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है। इसी क्रम में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार धरना, आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आह्वान एवम सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पर जावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सीहोर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमल सिंह पहलवान, राजेंद्र कुमार भरेवा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर, एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, बलभद्र सिंह, भगत जी, आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शोभा खेड़ी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना सिंगी, भैया मियां, इदरीश मंसूरी, डॉ हेमंत वर्मा, जगदीश चौहान, एचआर परमार, राजकुमार मालवीय, राजेंद्र कुमार मालवीय, आरती भगोरिया, शैलेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पप्पू, डॉक्टर कृष्ण गोपाल अजमेरा, मनोज कुमार जैन, मुकेश चौरसिया, धर्मेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण भरेवा आदि उपस्थित रहे।