सीहोर

सीहोर में साहित्यकारों का एक दिवसीय कुंभ, शामिल होंगी कई हस्तियां

- ढींगरा फैमिली फाउंडेशन और शिवना प्रकाशन साहित्यकारों का करेंगे सम्मान

सीहोर। शनिवार को शहर में देश-विदेश के कईं वरिष्ठ और युवा लेखकों का कुंभ लगेगा। इसको लेकर आयोजक ढींगरा फैमिली फाउंडेशन और शिवना प्रकाशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरअसल ढींगरा फैमिली फाउंडेशन और शिवना प्रकाशन विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों का हर साल सम्मान समारोह करता है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन पहली बार शहर में होने जा रहा है। साहित्यकारों के साथ आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, आईसेक्ट के कुलाधिपति संतोष चौबे, पर्यावरणविद् एवं कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदा संरक्षण न्यास अमृता राय, कथाकार एवं उपन्यासकार गीताश्री मौजूद रहेंगी।
आयोजन सीहोर के क्रिसेंट रिज़ॉर्ट के लिज़ो हॉल में आयोजित होने जा रहा है। इसमें दोनों संस्थाओं द्वारा 2020 और 2021 के 12 साहित्यकारों के साथ कोरोना में सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. विजय सक्सेना को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में ममता कालिया, उषा किरण खान, पंकज सुबीर, तेजेंद्र शर्मा, रणेंद्र, उमेश पंत, गीताश्री, अनिल प्रभा कुमार, लक्ष्मी शर्मा, इरशाद खान सिकंदर, प्रज्ञा, रश्मि भारद्वाज, गरिमा संजय दुबे, ज्योति जैन तथा मोतीलाल आलमचंद्र ख्यात साहित्यकार शामिल होंगे। आयोजन के दौरान शिवना प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित नई किताबों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम समन्वयक पंखुरी पुरोहित ने बताया कि ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका ने अपने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान तथा शिवना प्रकाशन ने अपने कथा-कविता सम्मान 2020 और 2021 पूर्व में घोषित कर दिए थे, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन के चलते सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था। अब जब किसी भी तरह की गाइड लाइन नहीं है तो संस्था समारोह आयोजित कर रही है।
साहित्यकारों से रूबरू होंगी बालिकाएं-
ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका के द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर सिखाया जाता है। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन के द्वारा बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। पीसी लैब आष्टा संचालक सुरेंद्र ठाकुर और सीहोर केंद्र प्रभारी सनी गोस्वामी ने बताया कि दोनों केंद्रों पर कुल मिलाकर 500 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। जिन्हें बालिका सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला में आईसेक्ट ग्रुप के चेयरमेन सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कथाकार एवं उपन्यासकार गीताश्री, पर्यावरणविद् कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदा संरक्षण न्यास अमृता राय संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Esiet gatavi atklāt jaunus dzīvesstila uzlabojumus un garšīgas receptes mūsu vietnē! Šeit jūs atradīsiet daudz noderīgu padomu ikdienas dzīvei, gardu ēdienu gatavošanai un dārzkopībai. Mēs esam šeit, lai dalītos ar jums ar visiem mūsu mīļākajiem līdzekļiem un trikiem, kas padara jūsu dzīvi vieglāku un baudāmāku. Ienāciet un atklājiet jaunas idejas un inspirāciju! 2025. gada 08.05. - Tradicionālā borscu vieta: pirmā Kalkakmens uzreiz noslīd no flīžem un lejkannām: kas dara brīnumus" 2025/08/06: Edāma līdz pēdējai drupatai: Vēlās pulveris nogalīna divējus pensa līdzeklis atjaunos bijušo maigumu Uztura speciālisti Kāpēc divieļi sāk slikti smaržot un kā no Esiet gatavi atklāt jaunus ceļus, kā padarīt savu ikdienu vieglāku un interesantāku! Mūsu vietnē jūs atradīsiet daudz noderīgu padomu un triku, kā gatavot gardus ēdienus, izveidot komfortablu sadzīves vidi un audzēt veselīgu dārzu. Mēs esam šeit, lai palīdzētu jums uzlabot savu dzīvi un iegūt jaunas zināšanas! Uz priekšu un atklājiet jaunus risinājumus un idejas!