
रेहटी। तहसील स्थित आंवलीघाट नर्मदा तट पर लगातार हादसे होे रहे हैं। चार दिनोें में डूबने से दूसरी मौैत होे गई है, लेकिन इसके बाद यहां की व्यवस्थाओं को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। मंगलवार कोे आंवलीघाट नर्मदा तट पर गंजबासौदा निवासी सुनील दुबे की डूबने से मौत हो गई। इससे पहले 16 अप्रैल कोे भी भोपाल निवासी मुकेश प्रजापति की डूबने से मौत हो गई थी। इधर तहसील के ही नीनौर नर्मदा घाट पर बायां निवासी एक 18 वर्षीय युवक की भी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
आंवलीघाट नर्मदा तट यहां स्नान केे लिए आने वाले श्रद्धालुओें के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दरअसल यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। आंवलीघाट नर्मदा तट पर बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। आंवलीघाट पर पुल बनने सेे सीधी कलेक्टिविटी भी हो गई। इसके कारण भी लोग यहां से निकलने सेे पहले स्नान के लिए रूक जातेे हैैं। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन एवं जिम्मेदारों द्वारा यहां बचाव के कोई विशेष उपाय नहीं किए गए हैं। कई बार हादसों के बाद प्रशासन ने यहां के लिए कई घोषणाएं की, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया गया है।
नहीं लगी जाली औैर न ही लगाए बोर्ड-
आंवलीघाट नर्मदा तट पर कई स्थान ऐसे खतरनाक हो गए हैं, जहां पर कई लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैैं, लेकिन इसकेे बाद भी इन स्थानों पर ऐसे बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, ताकि लोग यहां पर न जाएं। इसी तरह यहां पर जालियां भी नहीं लगाई गई है, जबकि पिछले साल हुए हादसे केे बाद प्रशासन ने यहां पर जाली लगाने कोे कहा था।
इनकी हुई डूबने से मौत-
मंगलवार का दिन दो युवकों केे लिए काल बनकर आया। पहली घटना आंवलीघाट नर्मदा तट पर हुई। यहां पर सुबह करीब 11 बजे सुनील दुबेे निवासी गंजबासौदा अपने दोस्त के साथ आंवलीघाट नर्मदा तट पर स्नान के लिए आया था। दोनों दोस्त नहाने के लिए नर्मदा नदी मेें उतरे, लेकिन सुनील दुबेे गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर सलकनपुर चौकी से चौकी प्रभारी राजू मकौड़ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुनील दुबे का शव नदी मेें से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना सुनील दुबे के परिजनों को भी दे दी गई। उसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी घटना तहसील के ही नीनौर नर्मदा घाट की है। यहां पर रामकृष्ण कीर पिता रमेश कीर उम्र 18 वर्ष निवासी बायां अपनी भाभी के इलाज केे लिए नीनौर गए थे। यहां पर भाभी को अस्पताल में भर्ती करने के बाद रामकृष्ण नहाने के लिए नर्मदा तट पर चला गया। यहां पर वह गहरे पानी में चला गया। समाचार लिखे जाने खोताखोर नर्मदा नदी में उसका शव खोज रहे थेे।
20 वर्षीय युवक की हत्या-
रेहटी तहसील के ग्राम नांदियाखेड़ा खालसा में एक 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिता निर्भय सिंह यदुवंशी की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने सीने में धारदार हथियार से कई बार किए। घटना की सूचना पर रेहटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। अब पुलिस इस हत्या को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
इनका कहना है-
आंवलीघाट स्थित नर्मदा तट पर खतरनाक स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर चेतावनी भी लिखी गई है, लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालु यहां पर नहाने के लिए पहुंच जातेे हैैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियोें से चर्चा करके बेहतर प्रबंध किए जाएंगे।
– जयपाल सिंह उइके, नायब तहसीलदार, रेहटी।