
आष्टा। आष्टा नगर में तिरंगा रैली शासकीय सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल से प्रारंभ होगी। इसमें सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित होंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 8.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय से शुभारंभ होगी, जो सिविल अस्पताल, बुधवारा रोड, खंडेलवाल चौराहा, शास्त्री स्कूल रोड से मुकाती बावड़ी कन्नौद रोड से वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचेगी। यहां पर रैली का समापन होगा।