भोपालमध्य प्रदेश

संक्रमण की रफ्तार चार गुना तेज, MP कांग्रेस का अहम फैसला, नहीं निकाली जाएगी जनजागरण यात्रा

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना के चलते अपने आगामी आयोजनों को फिलहाल रद्द कर दिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में विंध्य क्षेत्र में किसान सम्मेलन इसी महीने आयोजित होने वाला था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं हर जिले और ब्लॉक में दूसरे चरण की जनजागरण यात्रा को भी फिलहाल टाल दिया गया है।

विंध्य के रीवा में 22 जनवरी को कांग्रेस किसान सम्मेलन करने जा रही थी। किसान सम्मेलन को लेकर पूरे विंध्य क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई थी। यहां पर हजारों की संख्या में किसानों को जुटाने का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा था। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और विंध्य क्षेत्र के नेता शामिल होने वाले थे। दरअसल रीवा में किसान सम्मेलन जनवरी में आयोजित करने के पीछे उत्तर प्रदेश के चुनावों को भी माना जा रहा था।

कांग्रेस के कार्यक्रम में किसानों की बड़ी भीड़ को लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसे फिलहाल टाल दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर होने वाली जनजागरण यात्रा को भी रद्द कर दिया गया है। जनजागरण यात्रा के जरिए कांग्रेस महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रही है। जिसमें लोगों को महंगाई के खिलाफ केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों को बताना था। अब यह दोनों कार्यक्रम कब होंगे यह प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बाद में तय होगा।

प्रदेश में कोरोना के 18084 एक्टिव मरीज हैं। सर्वाधिक 31% केस अकेले इंदौर में हैं। यहां 7 दिन में 66 हजार 520 लोगों ने जांच कराई है। इनमें से 5689 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश के कुल कोविड एक्टिव मरीजों में 19 % भोपाल, ग्वालियर में 12%, जबलपुर में 7% और उज्जैन में 4% केस हैं। शेष 27% मरीज प्रदेश के दूसरे जिलों में मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्पीड दूसरी लहर की अपेक्षा चार गुना ज्यादा है। दूसरी लहर में प्रदेश में कोरोना के केस 12 दिन में दोगुने हो रहे थे। तीसरी लहर में 3 दिन में पॉजिटिव केस डबल हो रहे हैं। ऐसा कोविड की तीसरी लहर में कोविड की इनफेक्टिसिटी रेट दूसरी लहर से ज्यादा होने से है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय की आईडीएसपी शाखा की रिपोर्ट में हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vecná mimiňka s vřítičím očaskem: 9 psích plemen, která Tajemství šéfkuchaře: Jak zachránit připálený pokrm do 60 sekund" - Využíváte mlčení k Ohrožené ledviny: Určitě jste si neuvedomovali,