आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

…जब पुलिस ने पहुंचकर बचाई महिला की जान

बुधनी थाने का मामला, पुलिस की सक्रियता से बच गई 32 वर्षीय महिला

सीहोर-रेहटी। आमतौर पर पुलिस को लेकर लोगों केे जेहन में कई तरह के नकारात्मक विचार रहते हैं। पुलिस ऐसी है… पुलिस वैसी है… पुलिस को पता रहता है कि कहां पर क्राइम होने वाला है… इस तरह की कई भ्रांतियां लोगों के मन में होती हैै, लेकिन पुलिस ही होती है, जो हमें सुरक्षा मुहैया कराती है, हमें समाज में गंदगी फैलाने वाले लोगों से बचाती है। पुलिस ही है जो आम लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने का प्रयास करती है। ऐसी ही सक्रियता सीहोर जिले की बुधनी पुलिस ने भी दिखाई है। पुलिस के प्रयास से एक 32 वर्षीय महिला की जान बच गई।
दरअसल थाना बुधनी डायल100 में पदस्थ पुलिस स्टाफ ने भोपाल कंट्रोल रूप से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाई है। 14 जनवरी को देर रात करीब 11 बजे थाना बुधनी डायल100 को भोपाल डायल100 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि माना बुदनी में एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना पर थाना बुधनी डायल100 में पदस्थ स्टाफ उपनिरीक्षक दीपक शर्मा, हिमांशु राजपूत और पायलेट (ड्रायवर) कपिल रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस स्टाफ महिला के परिजनों एवं पड़ोसियों की सहायता से तत्काल महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां देखा कि एक महिला मछलाबाई पत्नि अशोक बघेल उम्र 32 साल निवासी भऱतपुर राजस्थान, वार्ड क्रमांक 14 गोंडी मोहल्ला माना बुधनी जिला सीहोर साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने उसे तत्काल नीचे उतारा और गले का फंदा खोला। पुलिस स्टाफ ने डायल100 से महिला को बेहोशी की हालात में परिजनों के साथ शासकीय अस्पताल बुदनी में भर्ती कराया। वर्तमान में महिला का बुदनी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi pretiravajo z oljem ali soljo, čeprav lahko okus izboljšajo sveža zelišča in začimbe. To temo je vredno podrobneje preučiti. Pravi trenutek za mehka od zunaj preprosto, riba pa hrustljava Ko se dnevi podaljšajo, je pravi čas, da podobne zamisli prenesemo v kuhinjo in jih prilagodimo svežim sestavinam. Tako nastane lahek, okusen obrok brez odvečnega kompliciranja.