धर्म

5 फरवरी राशिफल : रविवार के दिन इस राशि वाले रहें संभलकर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : सहजता सरलता से आगे बढ़ते रहें। बड़प्पन से काम लें। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। निजी विषयों में रुचि बनी रहेगी। घर परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। सुख-सौख्य रहेगा। महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राथमिकता में साझा करें। चर्चा संवाद दोपहर तक अधिक प्रभावी रहेंगे। सुख सुविधाओं पर फोकस रखेंगे। संबंधों में शुभता का संचार बनाए रखेंगे। संकीर्णता एवं स्वार्थ का त्याग करेंगे। कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे। पेशेवर वार्ता में स्पष्ट रहेंगे। सहनशीलता बढ़ाएंगे। जिद अहंकार से बचें।
शुभ अंक : 7,8,9
शुभ रंग : चमकीला लाल
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवों दान व उपयोग करें। बहस से बचें।

वृष राशि : संपर्क, संवाद और संचार प्रभावी बना रहेगा। कार्य व्यापार में तेजी दिखाएंगे। विविधि विषयों में अनुकूल वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। परिजनों से सामंजस्य बनाए रखेंगे। सुख-सौख्य साझा करेंगे। कारोबारी यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क संचार का दायरा बड़ा होगा। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे। आलस्य का त्याग करें। संवाद एवं सहकारिता बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। बंधुजनों से संबंध मजबूत रखेंगे।
शुभ अंक : 2,7,8
शुभ रंग : मैजेंटा
आज का उपाय : सूर्यदेव की पूजा वंदना करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। मितभाषी रहें।

मिथुन राशि : अपनों के साथ सुखपूर्वक रहेंगे। घर में आनंद उत्सव का माहौल होगा। साज-सज्जा पर जोर बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। जीवन स्तर संवरेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। लोकप्रियता बढेÞगी। भव्यता और अनुकूलन बढ़त पर रहेंगे। पुण्यकार्यों से जुड़ेंगे। साख में वृद्धि होगी। कार्यों को गति देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रभावित होंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। मान-सम्मान बेहतर बना रहेगा। चहुंओर सफलता पाएंगे। आस्था संस्कार पर जोर देंगे।
शुभ अंक : 5,7,8
शुभ रंग : वासंती
आज का उपाय : भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। मीठा बोलें।

कर्क राशि : सर्वश्रेष्ठ कार्यों और प्रयासों को गति देंगे। रचनात्मकता बढ़ेगी। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। स्मार्ट वर्किंग बनाए रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दीर्घकालिक योजनाएं बेहतर बनेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवरेंगे। कार्य व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। आधुनिक कार्य व्यापार में रुचि बढ़ेगी। नवीन मामले पक्ष में बनेंगे। सौदे समझौते गति लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। सक्रियता से जगह बनाएंगे। सृजन बढ़ेगा।
शुभ अंक : 2,7,8
शुभ रंग : गुलाबी
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। सूखे फल मेवे और मि़श्री बांटें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। विनम्र रहें।

सिंह राशि : निवेश की योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। कामकाज विस्तार के मामले गति लेंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहें। अनुबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं। नीति नियम मानें। साथी सहयोगी होंगे। विपक्ष से सतर्क रहें। बजट बनाकर चलेंगे। विभिन्न प्रयास संवार पर रहेंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। रिश्तों में सुधार का प्रयास रखेंगे। वैदेशिक मामलों में सक्रियता आएगी। खानपान को बेहतर बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्य समय पर करने की कोशिश रखें।
शुभ अंक : 1,7
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। सतर्क रहें।

कन्या राशि : सूझबूझ और सजगता से सभी क्षेत्रों में हितलाभ बनाए रहेंगे। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्यिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रयास बनाए रखेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। सकारात्मकता से विभिन्न विषयों में तेजी लाएंगे। प्रबंधन पक्ष में रहेगा। लाभ और व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन सहयोग पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। पैतृक विषय पक्ष में रहेंगे। रीति नीति पर अमल रखेंगे। तर्कशील बने रहेंगे।
शुभ अंक : 1,5,7,8
शुभ रंग : मेहंदी
आज का उपाय : भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्यं दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। तेजी बढ़ाएं।

तुला राशि : सभी के सहयोग से नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। आर्थिक गतिविधियां बल पाएंगी। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। कला कौशल को आगे बढ़ाएंगे। बड़ी सोच रखेंगे। वरिष्ठों व मित्रों का साथ बना रहेगा। पारिवारिक कार्यों को बल मिलेगा। योग्यता प्रदर्शन संवरेगा। अवसर का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण यात्राओं और चर्चाओं में शामिल होंगे। कारोबार अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। संपर्क बढ़ाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। धैर्य बना रहेगा। पेशेवर संबंध संवरेंगे। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। प्रबंधन संवरेगा।
शुभ अंक : 7,6,8
शुभ रंग : गेहुंआ
आज का उपाय : भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। व्यवस्था पर भरोसा रखें।

वृश्चिक राशि : भाग्य की कृपा बनी रहेगी। दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर प्रयास बनाए रहेंगे। संपर्क संवाद और पुण्यार्जन बढ़ाएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि रहेगी। सबके सहयोग से आगे बढेंÞगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। आस्था भक्ति बढ़ाएंगे। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। बड़प्पन रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढेÞंगी। धर्म कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक : 1,7,9
शुभ रंग : सनराइज
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। पीड़ितों की मदद करें। बड़ा सोचें।

धनु राशि : परिवार के लोगों से संबंध बेहतर रहेंगे। आवश्यक कार्य में ढिलाई से बचेंगे। पेशेवर सफलता सामान्य रहेगी। ठगों एवं अपरिचितों से दूर रहें। स्वास्थ्य प्रभावित बना रह सकता है। लक्ष्य से समझौता नहीं करें। लोगों का विश्वास जीतें। सहयोग की भावना रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लें। चर्चा संवाद में सजग रहेंगे। अनुशासन बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार में जिम्मेदारियों को निभाएंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। मितभाषी बने रहें।
शुभ अंक : 1,3,8
शुभ रंग : चेरी कलर
आज का उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। धैर्य बढ़ाएं।

मकर राशि : मित्र संबंध मजबूत बनेंगे। दाम्पज्य जीवन सुमधुर रहेगा। नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। उद्योग, व्यापार सुधार पर बना रहेगा। जोखिम के कार्यों को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। साझा कार्यों में तेजी दिखाएंगे। करीबी उपलब्धि पाने में सफल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। सामूहिक कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। विभिन्न प्रयास संवरेंगे। करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष को अवसर नहीं देंगे। बड़ी सोच रखें।
शुभ अंक : 7,8
शुभ रंग : मडकलर
आज का उपाय : सूर्यदेव की पूजा उपासना करें। अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ बढ़ाएं। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। अनुशासन रखें।

कुंभ राशि : मेहनत और लगन से कार्यों में गति लाएंगे। स्पष्टता और सक्रियता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। वातार्एं सफल होंगी। आत्मविश्वास और आस्था रखेंगे। नियम अनुशासन पर जोर रखें। कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। निजी विषयों में रुचि लेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे। मितभाषी बने रहें। विपक्ष के प्रति सजगता बढ़ाएं। परिश्रम से परिणाम पाएंगे। उत्साह बनाए रखेंगे।
शुभ अंक : 7,8
शुभ रंग : लाइट ब्राउन
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान करें। श्रमदान बनाए रखें।

मीन राशि : युवा जोश से भरे नजर आएंगे। तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास होगा। महत्वपूर्ण मामले बनेंगे। रचनात्मक गतिविधि बनाए रहेंगे। जीत का भाव बना रहेगा। करीबियों के संग भ्रमण के मौके बनेंगे। बड़ों की सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे। सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। सभी क्षेत्रो में अच्छा करेंगे। करियर व्यापार में सफलता पाएंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
शुभ अंक : 1,2,3
शुभ रंग : केशरिया
आज का उपाय : भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल फल और सूखे मेवे दान व उपयोग करें। बड़ो की आज्ञा का अनुपालन रखें।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in okusno večerjo. Zato je vredno zdrave recepte podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Presenetljivo je, da lahko tudi preprosta juha vsebuje veliko hranil. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči hitro pripraviš topel obrok, ki nasiti in razveseli.