सीहोर

भाजपा नेता जसपाल अरोरा ने किया विकास यात्रा का स्वागत, बोले विकास का पर्याय हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीहोर। संत रविदास जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा जिलेभर में कई स्थानों पर पहुंची। इस दौरान विकास यात्रा सीहोर विधानसभा के ग्राम सेमरादांगी, मुंगावली, रायपुरा सहित कई गांवों में भी पहुंची। यहां पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एवं सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास के पर्याय बन चुके हैं। उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने विकास के कई आयामों को गढ़ा है। आज प्रदेश विकासशील राज्य की श्रेणी में खड़ा हुआ है। श्री अरोरा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। गरीब, महिलाएं, आदिवासी, किसान सहित अन्य वर्ग इन योजनाओं का लाभ लेकर बेहतर जीवन जी रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा की ही देन है, जो आज मध्यप्रदेश विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया है। विकास यात्रा के स्वागत अवसर पर रामस्वरूप दोराहा, धर्मेंद्र मौऊआ खेड़ा, सेवा यादव, राजू बोयत, आशीष राठौर, कैलाश दांगी, हर्देश दांगी, कुलदीप दांगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé