News

अब आधे घंटे नहीं पांच मिनट में होगा आंख का ऑपरेशन, केजीएमयू में नई तकनीक

लखनऊ

केजीएमयू में डायबिटिक रेटीनोपैथो का इलाज आसान हो गया है। लेजर तकनीक से डायबिटिक रेटीनोपैथी पीड़ित का ऑपरेशन संभव हो गया है। आधे घंटे वाला आंख का ऑपरेशन महज पांच मिनट में होगा। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सफलतादर में भी इजाफा होने की बात कही है।सरकार की ओर से केजीएयमू में एडवांस डायबिटिक रेटीनोपैथी सेंटर स्वीकृत किया गया है। इसके तहत कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। आधुनिक मशीनों से विभाग को लैस किया जा रहा है।

नेत्र रोग विभाग के डॉ. संदीप सक्सेना ने बताया कि अनियंत्रित डायबिटिक पीड़ित मरीजों को आंख संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना अधिक रहता है। चिकित्सा विज्ञान में इसे डायबिटिक रेटीनोपैथी कहते हैं। इसमें आंख के पर्दे में सूजन आ जाती है। कई बार मरीज की आंख में रक्त का थक्का जम जाता है। इसका ऑपरेशन से सटीक इलाज होता है। अभी तक ऑपरेशन में आधे घंटे का वक्त लगता था।

अब विभाग में हाई एंड मल्टी स्पॉट लेजर मशीन आ गई है। साथ ही स्टेट ऑफ आर्ट लेजर मशीन भी खरीदी गई है। लेजर मशीन से सटीक व और सफल ऑपरेशन संभव हो गया है। अब तक हमारे पास जो मशीन थी वो वन स्पॉट थी। यानी एक बार में एक स्पॉट ही लेजर का कवर करती थी। जबकि इस मशीन के माध्यम से एक बार में 20 स्पॉट लेजर के मारती है। महज पांच से सात मिनट में ऑपरेशन संभव है। वहीं विट्रेक्टमी मशीन भी खरीदी गई है। इससे आंख के पर्दे की अब और बेहतर सर्जरी हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vil du lære at lave lækre og sunde måltider derhjemme? Så er du kommet til det rette sted! Vores hjemmeside er fyldt med nyttige tips, opskrifter og livshack, der vil gøre din madlavning og livsstil meget nemmere. Vi har også masser af nyttig information om havearbejde og dyrkning af grøntsager, så du kan få en frodig og sund have derhjemme. Så kig rundt og lad dig inspirere til en sundere og mere fornøjelig livsstil! Auberginer fyldt med tun - En opskrift på Hemmeligheden bag hurtig borsjtj om Tre geniale tricks til at Attraherer penge som en Hjemmelavede Tyske Bretzels: En Enkel Страхотен начин за подобряване на градината си! Открийте най-добрите лайфхаксове, рецепти и съвети за отглеждане на зеленчуци и плодове. Получете вдъхновение за своята кухня и овкусете вкусни датски ястия. Отглеждайте свежи и вкусни зеленчуци, като научите как да ги отгледате във вашата градина. Използвайте нашите полезни статии, за да направите градинарството си по-лесно и забавно!