मध्य प्रदेश

मलखंभ प्रतियोगिता में देवास के देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में गुरुवार को देवास के देवेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने यह पदक रोप मलखंभ इवेंट में जीता। यह उनके पांच साल के खेल करियर का तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके पहले वे अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। मलखंभ में अपनी विशेष पहचान बनाना थी, इसलिए उज्जैन को अपनी कर्मभूमि चुना, इसलिए यहीं पढ़ाई के साथ मलखंभ का अभ्यास किया। सुना और पढ़ा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उज्जैन आकर 16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थीं। यहां की भूमि, वातावरण में दूसरों से कुछ बेहतर कर दिखाने की ताकत है। पिता भवगवान सिंह, किसान है। मम्मी गृहणी है। लोक मान्य तिलक स्कूल में कक्षा नौवीं का नियमित विद्यार्थी हूं। बचपन देवास के गांव रसुल्याकुल्मी में बीता है। लोक मान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास के मलखंभ सेंटर में अपने खेल को निखार रहा हूं। लक्ष्य अर्जुन अवार्ड प्राप्त करना है।

मप्र के खाते में चढ़े तीन स्वर्ण, दो रजत पदक

मध्यप्रदेश के खाते में मलखंभ प्रतियोगिता के तीन स्वर्ण पदक आ गए हैं। एक पदक टीम चैंपियनशिप, दूसरा उज्जैन के प्रवण कोरी और तीसरा देवेन्द्र पाटीदार का है। उज्जैन की सिद्धि गुप्ता ने रोप और पोल मलखंभ में रजत पदक झटका है। मेडल वितरण समारोह एवं प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार दोपहर 2 बजे होगा।

विवाद के कारण कई परिणाम रुके

मलखंभ में परिणाम को लेकर विवाद भी हुए। विवाद की वजह से परिणाम रोक दिए गए। पोल मलखंभ में तो बहस इतनी लंबी चली कि प्रतियोगिता का शेड्यूल ही गड़बड़ा गया। बताया कि शेष परिणाम शुक्रवार को आपत्तियों की सुनवाई होने के बाद घोषित होंगे। हैंगिंग और बालक वर्ग में पोल मलखंभ के परिणाम आना अभी शेष है।

यह भी जानें

– रोप मलखंभ में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार ने स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वारदा ने रजत, संतोष सोरी ने कांस्य पदक जीता है। देवेंद्र ने कुल 8.70 का स्कोर बनाया है।

– पोल मलखंभ में महाराष्ट्र की तनश्री जाधव ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रजत, तमिलनाडु की पवित्रा ने कांस्य पदक जीता है।

– व्यक्तिगत आलराउंड फाइनल में महाराष्ट्र की समीक्षा विजय ने रोप मलखंभ में स्वर्ण पदक झटका है। मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रोप में 8.35 एवं पोल में 8.95 का स्कोर प्राप्त कर कुल 17.30 का स्कोर बनाया। उन्हें प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला। सिद्धि गुप्ता को अब तक दो सिल्वर मेडल प्राप्त हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Получите доступ к лучшим лайфхакам, рецептам и советам по огородничеству на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусную греческую кухню и улучшить свои умения в огороде. Погрузитесь в мир полезной информации и станьте настоящим профессионалом в кулинарии и садоводстве. 2025/11/09/10-27: Ημερομηνία και ώρα στα ελληνικά Ημερομηνία 9 Νοεμβρίου Ημερομηνία 2025/11/09/5-56: Το Ημερομηνία 09/11/2025: Η Ιστορία του Αριθμού 3177 Πιθανή είδηση 2025/11/09/7-30: Ένας κρίσιμος χρόνος Давайте расскажем вам о самых полезных лайфхаках, кулинарных секретах и советах для успешного огородничества! Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также как вырастить самые сочные и вкусные овощи и фрукты на своем участке. Погрузитесь в мир полезных статей, советов и рецептов, которые помогут вам стать настоящим мастером в приготовлении вкусной и здоровой пищи, а также создать удивительный огород, который будет радовать вас и вашу семью богатым урожаем!