
सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने गल्ला मंडी एवं ब्रम्हपुरी कॉलोनी में पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ युवा नेता ट्वींकल अरोरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पौधरोपण के दौरान भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर दिन एक पौधा लगाकर जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं तो वहीं वे लोगोें से भी अपने जन्मदिन एवं खास मौकोें पर पौधरोपण की बातें कहते हैं। श्री अरोरा ने कहा कि सभी कोे अपनेे जन्मदिन, अपनों बच्चों के जन्मदिन, अपनी शादी की सालगिरह सहित अन्य खुशियों के मौकोें पर पौधरोपण करना चाहिए एवं उन पौधोें को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लेना चाहिए। वे अब सात दिनों तक हर दिन पौधा भी लगाएंगे।
हुआ भंडारे का आयोजन, किया अमीता अरोरा का सम्मान-
इधर सीहोेर में श्री श्याम फाग महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य ममता गुप्ता, भूपेंद्र ठाकुर, शिवम् गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडी क्षेत्र में किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूषों नेे फाग उत्सव मनाया, एक-दूसरेे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौैरान समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमीता जसपाल अरोरा का सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्षद दिलीप राठौर, पार्षद विशाल राठौर, भूपेंद्र ठाकुर, कमल राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।