Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : भाजपा मंडलों की बैठक, बूथ को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

सीहोर, रेहटी सहित अन्य मंडलों में किया गया बैठक का आयोजन

सीहोर-रेहटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीहोर नगर मंडल, सलकनपुर मंडल सहित अन्य मंडलों में बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। भाजपा सलकनपुर मंडल द्वारा रेहटी के कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुई बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने संबोधित किया। इधर सीहोर नगर मंडल की बैठक को मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने संबोधित किया।
बूथ को मजबूत बनाना है, लाडली बहना योजना के बारे में भी बताना है : रवि मालवीय
भाजपा सलकनपुर मंडल की बैठक का आयोजन मंडी प्रांगण में किया गया। बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक की शुरूआत में भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने बैठक के एजेंडे एवं तैयारियों को लेकर अपनी बात कही। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना से हर बहना को जोड़ना है, इसके लिए घर-घर तक जाकर महिलाओं को योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाएं, ताकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों की इस योजना का लाभ प्रदेश सहित सीहोर जिले की एक-एक महिलाओं को मिले। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने के लिए भी जुट जाएं। बैठक में सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियों सहित नगर के भाजपा नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केन्द्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण होगी भाजपा सशक्त : प्रिंस राठौर
भाजपा सीहोर नगर मंडल व नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अध्यक्षता में भाजपा की विधानसभा स्तरीय एक बैठक का आयोजन बूथ विस्तारक योजना के तहत शहर के टाउन हाल में किया गया। इसमें मंडल के कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बूथ स्तर पर पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर बूथ विस्तारक योजना पर कार्य प्रारंभ किया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा सशक्त है और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहे। हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि भाजपा के सीहोर विधानसभा के प्रत्याशी सुदेश राय चालीस हजार वोटों से विजय रहे, यही भाजपा का संकल्प है। विधानसभा स्तरीय बैठक में समस्त शक्ति केंद्रों के बूथ विस्तारक, पालक, संयोजक, मीडिया प्रभाग के चिन्हित कार्यकर्ता सहित मंडल कार्यसमिति एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें भारत की पवित्र भूमि में जन्म मिला और भाजपा जैसे राष्ट्रवादी संगठन के माध्यम से समाज की एवं देश की सेवा का अवसर मिला। बूथ विस्तारक कार्यक्रम के तहत हमें प्रवास, संपर्क एवं संवाद के द्वारा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य मिला है। मंडल को सशक्त करने तथा बूथ स्तर पर कार्रवाई कर बूथों को मजबूत करने पर बल दिया। सोमवार को आयोजित बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चौरसिया, मांगीलाल सोलंकी, मिथलेश शर्मा, अनूप चौधरी, समा पठान, राजेश परिहार, गुलशन जैन, रोहित यादव, स्वदेश सोनी, अनुराग शर्मा, नरेंद्र राजपूत, राजेश माझी, मुकेश मेवाड़ा, दीनू कटारिया, राजू बोयत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 obiecte ascunse în 15 secunde: provocarea unui Enigma captivantă: Super iluzie: găsește trei Testați-vă atenția: găsiți 3 Doar persoanele cu un Găsirea numărului diferit: 6767 printre 6768 în Preferința ta: Ochi de vultur: Iluzie optică Doar 1% dintre oameni pot descoperi litera