Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुदनी विधानसभा : कांग्रेस का अभियान, गली-गली मकान-मकान…

सीहोर। चुनावी साल में कांग्रेस का किला मजबूत करने के लिए पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ोें अभियान को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। बुदनी विधानसभा में कांग्रेस के युवा नेेता अर्जुन शर्मा निक्की अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पदयात्रा गांवों की गली-गली, मकान-मकान तक पहुंच रही है। पदयात्रा को लोेगों का प्रतिसाद भी मिल रहा है। अर्जुन शर्मा निक्की के साथ में कांग्रेस नेेताओं, पदाधिकारियोें सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला भी गांव-गांव पहुंच रहा है। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोेड़ों अभियान को हर घर तक पहुंचाने के लिए पहले चरण में अर्जुन शर्मा निक्की ने यात्रा की शुरूआत पिपलानी से करतेे हुए तीन दिनों मेें दो दर्जन से अधिक गांवों तक पहुंचाया। पांच दिनी यह पदयात्रा विभिन्न स्थानोें से होतेे हुए बुदनी तक पहुंचेगी। यहां पर पहले चरण की यात्रा का समापन होेगा। इसमें कांग्रेस केे वरिष्ठ नेताओें सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल होेंगेे। इसके बाद यात्रा का अगला चरण शुरू होेगा। तीसरे दिन यात्रा की शुरूआत बनियागांव से हुई। यहां से यात्रा विभिन्न गांव होते हुए चकल्दी पहुंची। यहां पर कांग्रेस एवं ग्रामीणोें द्वारा अर्जुन शर्मा निक्की एवं यात्रा में चल रहे कांग्रेसियोें की भव्य अगवानी की गई। यहां से यात्रा जमोनिया, गोंडीगुराड़िया, रेहटी होते हुए नयागांव पहुंची। यात्री विश्राम नयागांव में होेगा।
बुधनी विधानसभा में अब ये बने पांव-पांव वाले भैया-
यूं तो पांव-पांव वाले भैया के नाम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों में बुधनी विधानसभा सहित हजारों किलोमीटर की खाक पैदल चलकर ही छानी। शिवराज सिंह चौहान ने पैदल-पैदल चलकर ही बुधनी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी पांव-पांव वाले भैया की छवि बनी रही। अब बुधनी विधानसभा में नए पांव-पांव वाले भैया आए हैं कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की। वे भी बुधनी विधानसभा के गांवों की खाक पांव-पांव चलकर ही छान रहे हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का गढ़ मजबूत करने के लिए उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत भेरुंदा विकासखंड के ग्राम पिपलानी से हुई और अब गांव-गांव यह यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान अर्जुन शर्मा निक्की के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन भी पदयात्रा कर रहे हैं। अर्जुन शर्मा निक्की गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं एवं आजादी के बाद से कांग्रेस द्वारा किए गए कार्य भी गिना रहे हैं।
पदयात्रा में येे बन रहे सहयात्री-
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओें, कार्यकर्ताओं का काफिला भी साथ मेें चल रहा है। कांग्रेस के युवा नेेता अर्जुन शर्मा निक्की की पदयात्रा तीसरे दिन बनियागांव से प्रारंभ होकर चकल्दी, गौड़ीगुराड़िया, जमोनिया, रेहटी होते हुए नयागांव पहुंची। यहां पर यात्रा की भव्य अगवानी की गई। अब यात्रा यहां से सलकनपुर, बायां, होते हुए बुदनी के लिए रवाना होगा। इस पद यात्रा में बसंत भाई, खलील भाई, मिथलेश परमार, रघुवर सिंह पटेल चकल्दी, अभिषेक पटेल, सचिन प्रजापति, रियाज खान, वाहिद खान, वनफ नेताजी, दरयाव सिंह, शांतिलाल बनवारी, भुवनेश दीवान, सुरेश विश्वकर्मा, अप्पू राजपूत, विजय सिंह कुशवाह, अजय यदुवंशी, बादशाह खान, रामनारायण गोहिया, कमलेश भलावी, अरविंद विश्वकर्मा, शुभम चौहान, कंचन दादा, प्रकाश पटेल, राधेश्याम मालवीय, राजकुमार पटेल, संजय हवेली, किसान कांग्रेस सचिव दुष्यंत मालवीय, माखन सिंह धुर्वे, शांतिलाल बनवारी, पंकज मालवीय, मांगीलाल सरपंच, महेश मस्कोले, चंदर, मीना, सतीश, सत्यनारायण पटेल, संतोष पटेल, मोरसिंह राजपूत, राहुल कुशवाह, विजय सिंह कुशवाह, भुबनेश दीवान, सुरेश विश्वकर्मा, अमीर सिंह, देवेंद्र यादव, दरियाव सिंह पटेल, जय प्रकाश यादव, चंदर मीना, संजय शर्मा, जावेद भाई, सोनू, अभिलाष नागर, उमाशंकर नागर, मुट्टा नागर, बसंत उईके, राजकुमार यादव, रमेश दादा, रामनारायण गोहिया, कमलेश भलावी, विवेक राही, देवेन्द्र विश्वकर्मा, शुभम चौहान, संतोष पटेल, अशोक भाटी गोपालपुर, राहुल कुशवाह, मोरसिंह राजपूत, नरेन्द्र पटेल, रितेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Find nyttige tips og tricks til hverdagen, opskrifter på lækre retter og inspiration til din have på vores hjemmeside. Vi deler vores bedste råd til at gøre hverdagen lettere, lave mad der smager fantastisk, og dyrke en smuk have fyldt med friske grøntsager. Bliv inspireret og få masser af ny viden hos os! Erfarne grøntsagsgartnere afslører Hvad sker der, hvis du tisser i havet eller Barndomsminde: Opskrift på vintertomater med en Reducer svedlugt og pletter med et budgetvenligt produkt: Æbler med kulsyre: Courgetter vil fortsætte Vask af puder i vaskemaskinen: Rødbeder i Lækker som på De farlige konsekvenser Saftigt kød: en trick til møre Her finder du nyttige tips og tricks til at gøre din hverdag nemmere og sjovere. Lær at lave lækre retter, få inspiration til nye opskrifter og bliv klogere på havearbejde. Vi deler gode råd og idéer, der kan gøre en stor forskel i din hverdag. Kom og vær med!