राज्य

रायबरेली में महिलाओं से बोलीं प्रियंका- परिवर्तन लाना है तो एकजुट होना पड़ेगा

रायबरेली
कांग्रेस महासचिप प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर तरफ महिलाओं का शोषण हो रहा है और उनका हक उन्हें नहीं मिला रहा है, इसलिए हमने शक्ति विधान बनाया है, ये महिलाओं के लिए एक घोषणा पत्र है जिसमें वो तमाम घोषणाएं हैं जिनसे हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए करना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर सारी महिलाएं एकजुट होकर तय कर लें कि हमें विकास और भविष्य की राजनीति चाहिए, नहीं तो हम वोट नहीं देंगे। तब इस देश की राजनीति कैसे नहीं बदलेगी?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि परिवर्तन लाना है तो एकजुट होना पड़ेगा। महिलाओं को समझना पड़ेगा कोई उन्हें राजनीति में कोई सीरियसली क्यों नहीं ले रहा है। इस पर सोचने की जरूरत है। अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा, 'सरकार उनका फोन टैप करती है और रिकॉर्डिंग सुनती है।' उन्होंने पूछा कि सरकार का काम क्या है? सड़कें, अस्पताल बनाना, रोजगार सृजित करना, लोगों की शिकायतें सुनना या अपने विरोधियों के फोन रिकॉर्ड सुनना।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म सभी के बीच ईमानदारी और प्यार सिखाता है। आरएसएस और बीजेपी के लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, वे नेकी या ईमानदारी के रास्ते पर नहीं हैं। राहुल जी सिर्फ अंतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De ce nu se înroșesc roșiile pe tufiș: un remediu Salată senzațională fără maioneză: rețetă simplă și savuroasă Cum să înțelegi că soția ta este nefericită Valul de