Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: भगवान श्रीपरशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, हुआ स्वागत-सत्कार

सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला से शाम छह बजे रवाना होकर शहर के बाल विहार मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग, कोतवाली चौराहा, मुख्य बाजार, लीसा टॉकीज चौराहा सहित अन्य मार्गोें सेे होेकर निकली। यहां पर सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, हिन्दू उत्सव समिति, राजनीतिक दलों केे नेताओें सहित अन्य लोगों ने मंच बनाकर शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा के दौरान आगे-आगे भगवान श्रीपरशुराम की झांकी सजाई गई थी, इसके बाद राजगढ़ से आए बाजे, भगवान महाकाल की तर्ज पर मंडली और प्रसिद्ध बैंड बाजे पार्टी शामिल थीं। इस दौरान भगवान की आरती कर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीपरशुराम की झांकियों के साथ ही एक वेशभूषा में सामाजिक महिलाएं, पुरूष सहित युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे। महिलाएं, पुरूष सहित युवाओं ने भी सर पर साफे बांध रखे थे।
लगते रहे जयकार के नारे-
रविवार को निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए, जिससे छावनी क्षेत्र पूरी तरह जयकारोें से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीपरशुराम की झांकी के साथ ही युवक भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। महिलाएं पीले वस्त्रों में यात्रा में मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। लोगों ने शीतल पेय, पुष्प वर्षा के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया। समाज के लोगों ने मार्ग में रंगोलियां बनाकर स्वागत-सत्कार किया। ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए केसरिया दुपट्टे पहनाए।
दो दिनी उत्सव का हुआ समापन-
इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भगवान श्रीपरशुराम के दो दिनी जन्मोत्सव के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण समाज धर्मशाला में श्रीपरशुराम जयंती मनाई गई। साथ ही भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। चल समारोह का शहर के अनेक स्थानों पर जिला संस्कार मंच, नव ज्योति संगठन, हिन्दू उत्सव समिति, कांग्रेसजनों, भाजपा आदि सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह प्रभारी रमाकांत समाधिया, युवा अध्यक्ष रूपेश तिवारी, महिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे।
पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने किया चल समारोह का स्वागत-
रविवार को सीहोर में ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना शामिल हुए और अपने समर्थकों के साथ ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीपरशुराम अमर हैं और जब तक यह धरती रहेगी वह यहां विराजमान रहेंगे। उन्होंने धर्म और न्याय के लिए हाथ में परशु धारण किया है। वह पराक्रम और ज्ञान के प्रतीक हैं। वर्तमान में संस्कार और संस्कृति से युवा पीढी को जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन बहुत सार्थक हैं। उन्होंने परशुराम जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी और समीति के सदस्यों का स्वागत किया। श्री सक्सेना ने कहा कि परशुराम शास्त्र और शस्त्र विद्या के महाज्ञानी थे और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। हर युवा इनके जीवन से प्रेरणा लें। उनकी तरह सार्मथ्य और पराक्रम दिखाकर राष्ट्र के निर्माण में अपना जीवन लगाए। इस मौके पर शशांक सक्सेेना सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिन्दू उत्सव समिति ने किया शोभा यात्रा का स्वागत-
रविवार को हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के नमक चौराहे पर यात्रा में शामिल विप्रजनों का सम्मान कर पेयजल का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेन्द्र नागर, कमलेश अग्रवाल, विष्णु प्रजापति, दीलिप गांधी, राठौर मास्टर आदि शामिल थे।
भाजपा नेताओें ने भी किया भव्य स्वागत-
सीहोर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभयात्रा का भाजपा के नेताओें ने भी भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, नगर परिषद अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा नेता सीताराम यादव, नरेश मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भव्य स्वागत, सत्कार किया।

https://www.youtube.com/watch?v=_PFxMaVyKEA

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin parfume la cuisine, on pense déjà aux petits plats servis au restaurant. Leurs recettes et astuces méritent d'être étudiées plus en détail. Four ou poêle : 74 Quand l'automne s'installe, on a envie de recettes réconfortantes : une soupe veloutée, un plat mijoté et un dessert maison créent une pause gourmande.