Newsआष्टासीहोर

ग्राम खड़ीहाट में होगा देवी प्राण-प्रतिष्ठा, महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

आष्टा। सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम खड़ी हाट में नवकुंडीय देवी प्राण-प्रतिष्ठा एवं भागवत कथा का आयोजन 5 से 11 मई 2023 तक होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत खड़ी हाट के सरपंच मनोहर सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम खड़ीहाट में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ कुंडीय यज्ञ एवं रात्रि 8 से 11 बजे तक भागवत कथा का आयोजन यज्ञ समिति द्वारा रखा गया है। उक्त कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है। दिनांक 5 मई को ग्राम के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा धार्मिक रीति-रिवाज से शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा को सात दिवस तक अलग-अलग वस्तुओं में वास कराया जाएगा। इस हेतु उज्जैन से शास्त्रों के ज्ञाता पारंगत पंडितों द्वारा तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में ग्राम खड़ी तथा आसपास के लोगों द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। इस आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष है। यज्ञ समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील आसपास के धर्म प्रेमी बंधुओं से की गई है। कार्यक्रम में प्रतिदिन गणमान्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пробуйте нові рецепти та лайфхаки для кулінарії, дізнавайтеся, як вирощувати свіжі овочі та фрукти у вашому саду, знаходьте корисні поради та цікаві статті про сімейне життя на нашому сайті! 2025.10.16. Mi a 2025/10/16 - "A jég szelet 2025/10/16 - Vegyen meg egy apró dolgot a 5 лайфхаков для улучшения вашей кулинарии: удивительные венгерские рецепты, советы по приготовлению и хранению продуктов, полезные кулинарные приемы. Полезные статьи про огород: лучшие способы выращивания овощей и фруктов, секреты ухода за растениями, советы по борьбе с вредителями. Поделитесь своими собственными лайфхаками с нами!