Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पालिया देव की पूजा करने गए लोगों को मधुमक्खियों ने खा लिया

भैरूंदा। चौदस तिथि पर पालिया देव की पूजा करने का विधान है। जिलेभर में लोगों ने अपने-अपने घर, खेत पर बने देवस्थानों पर पालिया देव की पूजा की। सीहोेर जिले की भैरूंदा तहसील के लाड़कुई में भी कुछ लोग अपने खेत पर बने देव स्थान पर पालियादेव की पूजा करनेे के लिए गए थे, लेकिन तभी मधुमक्खियों के झंुड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि हमले में घायल करीब 11 लोगोें को भैरूंदा स्थिति सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके परिवार के सभी लोग खेत पर बने देव स्थान पर पूजा करने के लिए गए थे। वे हर वर्ष यहां पर पूजा करनेे के लिए आते हैं। वे पूजा करके फ्री हुए थेे। इस दौरान उनके परिवार के अन्य लोग चले गए, लेकिन सामान एकत्रित करने के लिए करीब 15 लोग वहीं रूक गए, तभी अचानक से मधुमक्खियोें ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भैरूंदा स्थित सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरोें की हड़ताल के कारण कोई भी नहीं था, लेकिन जैसेे ही बीएमओ मनीष सारस्वत को इसकी सूचना लगी उन्होंने तुरंत मौैके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला एवं अन्य डॉक्टरोें को भी बुलाया। बाद में घायलों का इलाज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.