Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

9 साल, 9 उपलब्धियों वाला रहा प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 साल भारत के नवनिर्माण, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया यह कह रही है कि 21वी सदी भारत की सदी है। मोदी सरकार में 9 साल की सफलता को 9 प्रमुख बिंदुओ में समझ सकते हैं- जैसे गरीब कल्याण, नवनिर्माण, सुरक्षा आंतरिक और सीमा सुरक्षा, सरकार के कार्यशैली में परिवर्तन आया है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। टेक्नोलॉजी का उपयोग बड़ा है। सांस्कृतिक मान बिंदुओं को वापस लाना, धार्मिक विकास, धार 370 और 35 ए का हटना, भारत का विश्वपटल पर मान सम्मान बढ़ रहा है। ये बातें मध्यप्रदेश भाजपा के सह प्रभारी इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने सीहोर जिला भाजपा द्वारा 9 साल सेवा-सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहे।

सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा की उज्ज्वला योजना से देश के 9.6 करोड़ परिवारों को लाभ मिला। 11.50 करोड़ घरों में शौचालयों का निर्माण कराया। गांव, गरीब, मजदूर, किसान के कल्याण की योजनाएं बनाकर उनको जमीन पर उतारा। पात्र परिवारों को लाभ पहुचाने का कार्य इन 9 सालों में हुआ है। जब सरकार संभाली, तब देश के 24 हजार ग्रामों में बिजली नही थी। आज वे सभी 24 हजार ग्राम बिजली से चमक रहे है। 9 साल में रेलवे, एयरपोर्ट, ग्रामीण सड़कों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो आज दिखते ही नहीं जनता को नजर आते हैं। 9 साल में भारत की राजनीति, संस्कृति में एक आदर्श स्वरूप विकसित किया है। भारत ने सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। पहले योजनाएं केवल कागजों में ही रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरती भी हैं। पूर्ण भी होती है। बनी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे। आज देश में बिचोलिया परम्परा को खत्म किया गया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है, जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी। आज वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा है। वीरों की गाथा गाता हुआ नेशनल वार मेमोरियल है।

हर सेक्टर में की उन्नति –
उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्ष में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन अकाउंट खोले, उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ बहनों को लाभ मिला और लगभग 3.5 करोड़ घरों में बिजली पहुचाई गई है। सीहोर विधायक सुदेश राय ने सभी का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने सीहोर जिला भाजपा की ओर से सांसद रामशंकर कठेरिया का स्वागत सम्मान किया। मनोज सोमानी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में लोकसभा के 1000 से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे इसके साथ ही लोकसभा के अधिक से अधिक बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि पत्रकारवार्ता में क्लस्टर प्रभारी सुरेश आर्य, सतीश विश्वकर्मा, जिला भाजपा के प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नरेश मेवाड़ा आदि मंचासीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.