Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर के मगरपाठ ईको जंगल कैंप को राष्ट्रीय सम्मान

सीहोर। जिले के मगरपाठ ईको जंगल कैंप ने जिम्मेदार और सतत पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित इंडियन रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉड्र्स 2026 में मगरपाठ ईको जंगल कैंप को फ्यूचर फॉरवर्ड डेस्टिनेशन श्रेणी के तहत सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आउटलुक रेस्पोंसिबल टूरिज्म की ओर से दिया गया यह सम्मान प्रकृति संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका को जोडऩे के प्रयासों की पहचान है।
यह पुरस्कार मगरपाठ ईकोपर्यटन समिति की अध्यक्ष रामकी बाई, सीहोर वनमंडल की वनमंडलाधिकारी अर्चना पटेल और मध्यप्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड की प्रबंधक अर्चना दास को प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि इस कैंप के विकास कार्यों का मार्गदर्शन तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. समीता राजोरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक के निर्देशन में किया गया था। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यहां ईकोपर्यटन समिति बनाई गई है, जिसके जरिए यह स्थल समुदाय आधारित ईकोपर्यटन मॉडल के रूप में उभरा है।
कोलार बांध और रातापानी के बफर क्षेत्र के पास बसा है कैंप
बता दें मगरपाठ ईको जंगल कैंप सीहोर जिले में पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर टाइगर रिजर्व रातापानी के बफर क्षेत्र के नजदीक कोलार बांध के किनारे स्थित है। चारों ओर घने हरे.भरे जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस कैंप का रिवर साइड व्यू पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। यहां प्राकृतिक वनस्पतियों, वन्यजीवों को देखने के साथ ट्रैकिंग जैसी गतिविधियां भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय समुदाय द्वारा संचालित यह कैंप यह दिखाता है कि पर्यावरण को बचाए रखते हुए भी किस तरह स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका से जोड़ा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button