भाजपा का मिशन-2023: वार रूम तैयार, हुआ शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश में होेने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में तोे आ गई है। अब चुनावी तैयारियोें को अमलीजामा पहनानेे के लिए वार रूम भी तैयार हो गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बने हुए वार रूम का रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना करके इसकी शुरूआत की गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने विधि-विधान से पूजन अर्चना व कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की।
2023 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे: विष्णुदत्त शर्मा –
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर माइक्रो मैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।
ये रहे मौजूद-
चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी, सांसद केपी यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह, एसएस उप्पल, नितिन सक्सेना, किशन सूर्यवंशी, सुरजीतसिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।