भाजपा नेता जसपाल अरोरा के निवास पहुंचे इंदौर महापौर, हुआ स्वागत, किया सम्मान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर को जन्मदिन की बधाई

सीहोर। इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सीहोर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उनकी भव्य अगवानी की गई। इस मौके पर श्री अरोरा ने विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने इंदौर शहर के विकास एवं वहां की स्वच्छता को लेकर कहा कि इंदौर शहर ने मध्यप्रदेश का नाम देश-दुनिया के नक्शेे पर प्रसिद्ध किया है। इंदौर का ये मॉडल संपूर्ण मध्यप्रदेश में लागू होना चाहिए। इंदौर शहर की चर्चाएं आज हरकिसी की जुवानं पर है। श्री अरोरा एवं महापौर श्री भार्गव के बीच राजनीतिक मुद्दों सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चाएं हुईं।
नगरपालिका अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई-
भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर कोे भी जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर उन्होेंने अपने निवास पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का शॉल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने भी श्री अरोरा से आशीर्वाद प्राप्त किया।