धर्म

1 अगस्त: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। न्यायालय में विवाद चल रहा होगा उसमें आपको सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नत होने की संभावनाएं बन रही है। दूर देश की यात्रा होगी। पिता से वैचारिक मतभेद रहेगा। भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा। भाग्य आपके पक्ष में होगा।
सावधानी: क्रोध पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें। गाय को पूड़ी खिलाएं।

वृष राशि: वृष राशि के जातकों को माता का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। चोट चपेट लग सकती है। पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संघर्ष समाप्त होगा।
सावधानी: दूसरे की सलाह लेकर के ही कार्य की शुरुआत करें।
उपाय: भगवान शिवजी को अर्घ दें। शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। धन की स्थिति अच्छी होगी। परिवार में शुभ कार्य होगा। भाई-बहनों का सुख मिलेगा। माता से सुख प्राप्त हो सकता है। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे। माली हालत सुदृढ़ होगी। पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। अचानक यात्रा से मन तनाव में रहेगा।
सावधानी: टेंशन लेने से बचें।
उपाय: सुहागन महिला को सुहाग की वस्तु गिफ्ट करें।

कर्क राशि: अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें। तनाव की स्थिति हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। दूर देश की यात्रा हो सकती है। धन की स्थिति सुदृढ़ होने का योग है। कटु भाषा बोलने से बचें। पैसों को लेकर दिन आज अच्छा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग बना हुआ है। मन प्रसन्न रहेगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा। नए मेहमान के आगमन की संभावना बन रही है।
सावधानी: उतावलेपन में कोई कार्य न करें।
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को आज आपकी समस्त महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी। मान-सम्मान मिलेगा। दूर देश की यात्रा होगी। पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। माली हालत अच्छी होगी। परिवार में थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है। संतान के प्रति समर्पित रहेंगे। आज कोई नौकरी मिलेगी। खर्चे अधिक होने से थोड़ा तनाव हो सकता है।
सावधानी: वाद-विवाद से बचें।
उपाय: सूर्य की आराधना करें।

कन्या राशि: आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी दूरदर्शी योजनाएं पूर्ण होने का योग बन रहा है। वाहन खरीद सकते हैं। जमीन खरीदने का भी योग बन रहा है। शत्रुओं से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने को थोड़ा सा सकारात्मक रखने की जरूरत है। गुप्त धन की वृद्धि होगी।
सावधानी: अपनी गोपनीयता बनाए रखें।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

तुला राशि: आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा। जमीन खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा। पिता का सुख मिलेगा। पिता से लाभ मिलेगा। अधिक खर्चे से मन थोड़ा तनाव में रहेगा।
सावधानी: व्यय पर नियंत्रण रखें।
उपाय: नीला रंग का वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद में पूंजी निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सुख मिलेगा। पिता से मार्गदर्शन एवं धन लाभ मिलेगा। नए रोजगार मिलने की संभावना है। पदोन्नति के साथ ही साथ नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। छोटी-छोटी बातों से टेंशन से बचने की जरूरत है।
सावधानी: गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बात को लेकर इरीटेट ना हों।
उपाय: पीली हल्दी की गांठ अपने पर्स में रखें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। परिवार में शुभ कार्य होगा। कई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ का प्रबल योग बना हुआ है। दूर देश की यात्रा का भी योग बना हुआ है। प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी एवं रोजी-रोजगार मिलने की संभावना है। पदोन्नत होने की संभावना बन रही है। आय के स्रोत अनेक क्षेत्र से होने का योग बन रहा हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा। पॉलिटिक्स से लाभ मिलेगा।
सावधानी: गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: बंदरों को केला खिलाएं।

मकर राशि: आज मकर राशि के जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लेखन कार्य से धन मिलेगा। साहित्य सृजन में बड़ा नाम होगा। पत्नी से अनबन हो सकती है। नेत्र की पीड़ा हो सकती है। अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें, पैसा डूब सकता है। आज आपको नई नौकरी मिलने का भी योग बन रहा है। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सावधानी: क्रोध एवं आक्रोश में आकर कोई कार्य न करें, नुकसान हो सकता है।
उपाय: काला कम्बल गरीबों को दान करें।

कुंभ राशि: आज कुंभ राशि के जातको को आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी। दूर देश की यात्रा होगी। रोग और शत्रु से अपने को घिरे हुए महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। जीवन साथी से मेंटल, मोरल इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। पत्नी की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है। अज्ञात श्रोतों से धन आएगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पराक्रम से लाभ होगा। संतान का सुख मिलेगा। अनेक आय के स्रोत बनेंगे।
सावधानी: खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है।
उपाय: हनुमानजी की आराधना करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि: आज मीन राशि के जातकों को अपने पिता से लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा। जीवन साथी का सुख एवं सहयोग मिलेगा। जीवन साथी को नई नौकरी भी मिल सकती है। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव में आ जाते हैं। गुस्सा पर नियंत्रण करे। पदोन्नति के साथ नई नौकरी मिल सकती है।
सावधानी: दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना हितकर रहेगा।
उपाय: गाय को रोटी एवं गुड़ खिलाएं।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zašto ukiseliti luk prije dodavanja u Nutricionistička upozorenja o opasnostima ledene vode Savjeti kako se useliti kod djevojke bez stresa i briga Zašto se vaši šafrani u hladu odbijaju probuditi? Kako proljetna frizura može potaknuti Tar sapun ovog Čišćenje je užitak: 5 kućanskih poslova koje Psiholozi otkrivaju fraze koje najčešće koriste negativni mislioci Tajna divovskog poriluka: pravilni start ispod Zašto paprike u plasteniku smrznu Kako svaki dan dodirujete predmet u kupaonici pun Otkriveno koliko dugo kuhati jaja Ljudi rođeni u ovim mjesecima postaju Mnogi ljudi prave Mala kuća za veliku berbu: koristi uzgoja Kako zaštititi sadnice paprike od proljetnog sunca Kako pravilno oprati sušeno voće i Tresnje nakon Večernje zalijevanje u proljeće čini tlo šupljim i Zaboravite bolove u leđima uz ovu Pet znakova približavanja moždanog udara koje ne Tajna beskrajnog vrtnog kreveta: Kako dobiti brdo Zašto vaši zumbuli rađaju samo lišće umjesto bujnih cvjetova? Kako se brzo riješiti vinskih mušica Ne ponavljajte ovaj Kako prepoznati manipulaciju koja vam Zašto tuja iznenada pocrni i kako spasiti drveće nakon Zašto paprike ne rađaju i kako Tajna bujnog cvjetanja božura: pravilna rezidba nakon uvenuća pupoljaka Cime i kako prskati drveće u proljeće: osnovni savjeti Obrezivanje grožđa u proljeće: Kako ojačati loze za slatke Transportna traka za jagode u kutijama omogućuje Kako spriječiti ljubomoru kod susjeda i njegovati Liječnik upozorio na skupine s Lisne uši na viburnumu: Zašto mlade sadnice krastavaca Zašto je salo na bokovima neočekivana zaštita našeg Svibanjske zlatice nestale iz vrta: Kako Zašto sadnice rajčice postaju prozirne na proljetnom Kolut za spašavanje jabuka u proljeće: ključni savjeti Piljevina u proljeće: kako stedi žetvu Kako smanjiti zaraznost gripe za pola: učinkoviti savjeti i Tajna divovske rotkvice: pravilno zalijevanje i trik sa zemljom Doping secerom: kako slabe sadnice postaju jake Jelovnik za duboki san: što Tajna preživljavanja sadnica Kako uzgojiti