Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अरोरा दंपत्ति ने दीं शुभकामनाएं, आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा विशाल लंगर

सीहोर। कल 24 नवंबर को सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा तथा अमीता अरोरा ने समस्त नगरवासियों और सिख समाज के लोगों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रकाश पर्व को लेकर पूरे नगर और सिख समाज में अपार श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल है।
इस पावन अवसर पर अपने संदेश में जसपाल अरोरा ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी का संपूर्ण जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए एक महान प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाकर जीवन भर प्रेम, आपसी भाईचारे, समानता, करुणा और नि:स्वार्थ सेवा का संदेश दिया। श्री अरोरा ने कहा कि आज के दौर में गुरु महाराज के दिखाए सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी एकता, सद्भाव और शांति को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उनका जीवन दर्शन हर व्यक्ति को परोपकार और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।

गुरुद्वारे में दर्शन कर लंगर प्रसादी ग्रहण करने की अपील
श्री अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में कल 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरुद्वारे में विशाल लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार गुरुद्वारे पहुंचेंए गुरु महाराज के दर्शन कर मत्था टेकें, आशीर्वाद प्राप्त करें और लंगर प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button