Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

पूर्व जनपद सदस्य मोहनलाल शर्मा का दु:खद निधन

रेहटी। पूर्व जनपद सदस्य, समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोहनलाल शर्मा का दुःखद निधन हो गया। मूलतः ग्राम पंचायत सोयत निवासी मोहनलाल शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। ईलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया। वे वरिष्ठ समाजसेवी स्व. बृजलालजी कानूनगो के छोटे पुत्र थे। स्व. मोहनलाल शर्मा अपनेे पीछे धर्मपत्नी, दोे पुत्र, पुत्रवधु का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैैं। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई। निधन की खबर फैलतेे ही लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। उनकी पार्थिक देह का मां नर्मदा तट आंवलीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्व. मोहनलाल शर्मा के दुखन निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी सहित कांग्रेस नेता-अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनोें ने श्रद्धाजंलि अर्पित की है। उनकी अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में ग्रामवासी सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
10 geniálních triků pro efektivní vaření a pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Získejte nejlepší tipy a triky od odborníků a staňte se skvělým kuchařem a zahradníkem! Proc Vám Jak vylepšit chuť ranní kávy: 5 Nejlepší triky pro kuchyni a zahradník: objevte nové recepty, lifestylové tipy a užitečné rady pro vaši zahradu!