Newsमध्य प्रदेश

इंदौर में धर्मांतरण!, चर्च में हुनमान चालीसा फाडी

हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद कई लोगों पर केस दर्ज

इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक चर्च में हनुमान चालीसा फाडे जाने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने देर शाम आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। हीरानगर टीआई पीएल शर्मा ने बताया कि राजकुमार सेन ने आरोपी माइकल मैथ्यू, जोमेन जोसफ, अभिषेक नेत्राम, रेखा, सेम जोसफ और बेजूबी के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज कराया है। न्यू शारदा नगर में गुरुवार को ईसाई समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा रखी थी। उनके अनुसार यहां प्रार्थना के दौरान उनके ही सामने हनुमान चालीसा फाडी गई।

लगाए ये गंभीर आरोप
राजकुमार सेन ने बताया कि वह शारदा नगर में रहते हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे के घर के बाहर टहल रहे थे। तभी तीन ऑटो रिक्शा में 10 से 12 लोग आए और पूछा कि चर्च कहां है। मैंने चर्च का पता बताकर रिक्शा में सवार लोगों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे गुजरात के दाहोद से आए हैं। उनसे चर्च जाने का कारण पूछा तो सभी ने बताया वह सिलाई का काम सीखने आए हैं। उनकी बातों पर शंका हुई। इस पर अपने साथियों को इन अनजान लोगों के बारे में जानकारी दी।

तुम भी ईसाई धर्म में आ जाओ
अपने साथियों के साथ चर्च पहुंचे तो वहां दूसरे जिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियां खड़ी मिली। इस पर कॉलोनी के अन्य लोगों को सूचित किया और सभी चर्च के अंदर गए। यहां माइकल मैथ्यू दिखे जो चर्च में ही रहते हैं। उनके हाथ में हनुमान चालीसा थी। वे बाकी लोगों को ईसाई धर्म के बारे में उपदेश देते हुए हनुमान चालीसा फाड़ने लगे। जब हमने उन्हें हनुमान चालीसा फाड़ने से मना किया तो माइकल मैथ्यू की तरफ से जोमेन जोसफ, अभिषेक नेत्राम, रेखा, सेम जोसफ और बेजूबी सहित अन्य लोग हमें चर्च से बाहर निकालने लगे। इसके बाद बहस करते हुए कहने लगे कि हमारी बाइबिल सही है। तुम लोग भी ईसाई धर्म में आ जाओ और हमें ईसाई धर्म अपनाने के लिए समझाने लगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Objevte nejlepší triky pro domácnost, recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Buďte inovativní ve vaší kuchyni a získávejte užitečné informace pro váš zahradní ráj. Díky našim lifestylovým tipům se váš život stane jednodušším a plnějším. Číselná hádanka pro chytré: objevte skrytý vzor Slavíka mohou Nejpozornější naleznou číslo Hledání zvláštního slona: fascinující logická hra za Решение загадки с пустым стаканом: Rychlostní hádanka: najděte špatné písmeno Získejte nejnovější tipy a triky týkající se vaší kuchyně, zahrady a životního stylu od našich odborníků. S našimi užitečnými články a návody se stanete skvělými kuchaři a zahradníky! Zlepšete svůj životní styl ještě dnes!