Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : भाजयुमो के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगते रहे जयकारे

सीहोर जिले की चारों विधानसभाओं में हुआ यात्रा का आयोजन

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सीहोर जिले की चारों विधानसभाओं में भरतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाईक यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा बाईक यात्रा में भारत माता के जयकारों के साथ युवा अपनी-अपनी बाइकों पर तिरंगा लगाए निकले। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने बताया कि संगठन के निर्देशों एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में तिरंगा बाईक यात्रा के आयोजन की तैयारी की गई थी। इस दौरान सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए बाईक तिरंगा यात्रा को भव्य बनाया। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दो हजार से अधिक दो पहिया वाहनों पर 3500 से अधिक युवाओं, नागरिकों ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इसी तरह भाजयुमो के अहमदपुर मंडल में 2000 बाइक वाहनों पर 3000 युवा, नागरिकों ने शामिल होकर बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष मांगीलाल मंजेडा, भाजपा नेता मायाराम गौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल जाट, अभिषेक दांगी एवं अनेक भाजपा के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सीहोर, आष्टा, इछावर और बुधनी में भी निकली यात्रा-
भाजपा के नगर मंडल सीहोर में भी युवा मोर्चा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, दिनेश मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रणय शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय, जिला मंत्री आकाश वर्मा, सत्यम राठौर, हरीश चौधरी, नगर महामंत्री नट्टू राठौर, समीर सेन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर आष्टा विधानसभा क्षेत्र में भी बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक तिरंगा यात्रा भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के मुख्य अतिथि के रूप में तथा जिला युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें 650 बाइक पर 1200 नागरिकों ने सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का आष्टा विधानसभा क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने स्वागत किया। इसी तरह इछावर विधानसभा क्षेत्र में भी बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भूरा भैया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में निकाली गई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, युवा सहित अन्य लोग शामिल हुए। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भी भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बुधनी क्षेत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बाइक तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रदेश मंत्री रघुनाथ सिंह भाटी एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य वन विकास निगम गुरु प्रसाद शर्मा शामिल हुए। यात्रा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता, युवाओं सहित नागरिकों ने हिस्सा लेकर बाइक तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। बाइक तिरंगा यात्रा का बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने भारत माता के जयकारो के साथ पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। बाइक रैली में राष्ट्र प्रेम की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button