Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात, यहां करेंगे सिंचाई परियोजना का शुभारंभ

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 19 अगस्त को भैरूंदा जनपद के ग्राम भिलाई एवं छीपानेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 145 करोड़ 89 लाख 47 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री छीपानेर में 130 करोड़ 55 लाख 83 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे 63 करोड़ 49 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 6 लाख 82 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

खजूरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को होगा भूमि पूजन –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भैरूंदा जनपद के ग्राम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 15 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की लागत से बनने वाली खजूरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इस परियोजना में कोलार नदी पर पम्प हाउस द्वारा पानी लिफ्ट कर प्रेशराईज्ड पाइप प्रणाली तथा स्काडा तकनीक से ग्राम खजूरी की कृषि भूमि को सिंचित किया जाएगा। खजूरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से ग्राम खजूरी की 900 हैक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 19 अगस्त को भैरूंदा जनपद के ग्राम भिलाई एवं छीपानेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी मयंक अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री 3 बजे पहुचेंगे लाड़कुई-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 अगस्त को दोपहर 2.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 3.15 बजे लाड़कुई पहुंचेंगे। लाड़कुई से मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3.20 बजे भिलाई पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 4.25 बजे भिलाई से प्रस्थान कर 04.50 बजे छीपानेर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान 06.30 बजे छीपानेर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Да разбереме някои полезни лайфхаксове за вашето ежедневие, вкусни рецепти и полезни статии за градинарство. Научете се как да направите живота си по-лесен и интересен! Предизвикателство за проверяване Тестът за най-умните от умните: Определете кой на Три разлики между пенсионер и зайак: Откриване на собственика 7 разлики Какви са разликите между двете Само човек с остър ум може да открие жената Един от най-добрите начини да подобрите вашите умения в кулинарията е да използвате лайфхакове, които ще ви помогнат да приготвите вкусни ястия по-лесно и по-бързо. В днешния ни блог ще споделим някои от нашите любими лайфхакове за кулинария, както и полезни статии за отглеждането на овощници и зеленчуци в градината ви. Всичко това е налице в нашия сайт, за да ви помогне да се превърнете в по-добър готвач и ограничете загубата на време и продукти в кухнята. Заповядайте и открийте нови идеи за вкусни ястия и успешно отглеждане на собствени овощници и зеленчуци.