Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : एनएसयूआई का जंगी प्रदर्शन, निकाली रैली, हुई पुलिस से झड़प

सीहोर। नई शिक्षा नीति, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घपले, घोटालों के विरोध में एनएसयूआई ने सीहोर में रैली निकलकर जंगी प्रदर्शन करके विरोध जताया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे, एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजीव गुजराती के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। यहां पर तैनात पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ और पुलिस से झड़प भी हुई। इससे पहले बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता सीहोर में एकत्रित हुए हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, छात्र नेता मनीष मेवाड़ा ने बताया कि सैकलाखेड़ी जोड़ पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे का भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक वाहनों के काफिले से लाया गया। यहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती, छात्र नेता मनीष मेवाड़ा और हरिओम सिसोदिया ने बताया कि सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला कांग्रेस का भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक वाहनों के काफिले से लाया गया। यहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

ये है प्रमुख मांगे –

-नई शिक्षा नीति, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओ में हो रहे घोटालों की जांच, शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग, छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को हटाने, पीजी कॉलेज में एलएलबी संकाय पुनः प्रारंभ कराने, मुख्यमंत्री की घोषणानुसार श्यामपुर तहसील में शासकीय कॉलेज खुलवाने सहित छात्र – छात्राओं की अन्य मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दमनकारी भाजपा सरकार ने सीहोर जिले के छात्रों के साथ छल किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सीहोर के छात्र-छात्राओं और युवाओं के हितों में कार्य किए जाएंगे और श्यामपुर में कॉलेज खुलवाया जाएगा। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। बेरोजगारी लगातार पैर पसार रही है, पटवारी परीक्षा सहित सभी भर्ती परीक्षा में घोटाले सामने आ रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, राजीव गुजराती, राहुल यादव, हरपाल ठाकुर, गणेश तिवारी, गुलाब ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने किया।

ये रहे मौजूद –

इस अवसर पर छात्र-छात्रा, जिला कांग्रेस कमेटी, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सभी मोर्चे, संगठन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश साबू, नईम नवाब, राजाराम बड़ेभाई, राजेन्द्र वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष मुस्तुफा अंजुम, जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, विवेक राठौर, आशीष गहलोत, रघुवीर दांगी,भूरा यादव, राकेश वर्मा, मनोज परमार, बलवान पटेल, अनस खान, देवेंद्र चौधरी, यश यादव, राहुल ठाकुर, पीयूष मालवीय, यश यादव, रेहान नवाब, तानिष त्यागी, लकी सक्सेना,सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक लोधी,राजेन्द्र दांगी, सुमित नर्रे, प्रमोद वर्मा,जुनेद खान, विवेक टांक,अभिषेक लोधी, अंकित कौशल, विक्की शुर्यवंशी, नीरज प्रजापति, करण भरैवा, अरुण मीणा,अक्षत सेंगर,प्रमोद वर्मा ,अंकुर ठाकुर, शुभम मालवीय, अनिल पटेल, विक्रम दांगी, राहुल कुशवा , अमित धनवार ,फ़रान ख़ान ,दीपेश राजपूत , दिग्विजय राजपूत, तेजसिंह मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono da un'unica idea, ma crescono grazie alla costanza. Vale la pena approfondire il metodo. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del persino le bordure fiorite fermano le erbacce In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima scegliere il dolce che protegge il cuore Quasi tutti confondono i nuovi criteri d'invalidità dopo il caffè otto bicchieri quattro pesci battono Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa aiuta davvero Piccole distrazioni, meno freni mentali A volte basta una data aggiornata in fondo alla pagina per dare coerenza a un blog. Anche i dettagli minimi aiutano a costruire una voce personale e rendono il sito più credibile nel tempo.