Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ली अफसरों की बैठक, दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

रेहटी। नगर के शासकीय सांदीपनि स्कूल के लोकार्पण अवसर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर परिषद रेहटी के सभागार में कलेक्टर बालागुरू के. जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव सहित अन्य जिला अधिकारियों सहित बुधनी, रेहटी के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बुधनी विधानसभा में चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं अधिकारियों से इन पर चर्चा की। समीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें रेलवे को लेकर हुई। दरअसल रेलवे द्वारा किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। कई किसानों की जमीन अधिग्रहण के बाद उनके पास रह गई है, लेकिन खेतों तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं बचा है। इस तरह की कई शिकायतें केंद्रीय मंत्री तक पहुंची है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने अन्य कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की है। इधर केंद्रीय मंत्री रेहटी नगर में भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी एवं मेहता परिवार के निवास पर पहुंचे एवं पिछले दिनों परिवार में हुए निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां बता दें कि पिछले दिनों भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी की ताईजी श्रीमती बसंती बाई एवं राजेश मेहता की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति मेहता का आकस्मिक निधन हो गया था। निधन के बाद केंद्रीय मंत्री ने पहुंचकर सादर सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button