Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से कांग्रेस बौखलाई हुई है: राजपाल सिंह सिसोदिया

15 सितंबर को आष्टा एवं 16 सितंबर को इछावर-सीहोर विधानसभा क्षेत्र में पहंुचेगी जन आशीर्वाद यात्रा

सीहोर। मध्यप्रदेश में एक साथ पांच स्थानों से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। जन आशीर्वाद यात्रा को जो अभूतपूर्व जनसमर्थन प्रदेश की जनता का मिल रहा है, उसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट नजर आ रही है। नीमच से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा पर मानसा में जो हमला किया गया ये इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस कितनी बौखलाई हुई है। ये बातें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कही। वे गुरूवार को सीहोर जिले में 15 एवं 16 सितंबर को निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के एक दिन पूर्व सीहोर में पत्रकारों से चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि 11 दिनों से मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों से होती हुई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा की सरकार ने गरीब कल्याण के जो कार्य किए हैं, जिससे प्रदेश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा में प्रतिदिन 50-60 हजार नागरिकों से संपर्क हो रहा है। इस मान से रोजाना मध्यप्रदेश में लगातार आगे बढ़ रही जन आशीर्वाद यात्रा ढाई से 3 लाख लोगों के बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य सेवा, सुशासन और स्वराज है। मध्यप्रदेश में 1.36 करोड़ परिवार ऐसे हैं जो आज गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। यह सब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण के कार्यों का ही सुखद परिणाम है। आज देश में 5 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। 44 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 82 लाख कनेक्शन दिए गए हैं और अब इन उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। इसकी घोषणा हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सत्ता में आई थी, तब इस प्रदेश की पहचान गड्ढे वाला प्रदेश, बीमारू प्रदेश, बिजली की समस्याओं से जूझता प्रदेश, जल संकट से जूझता प्रदेश के रूप में जानी और पहचानी जाती थी। 2003 से लेकर 2023 इन 20 वर्षों में से लगभग साढे़ 18 साल मध्यप्रदेश को भाजपा ने हमारी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। इस दौरान सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सीहोर विधायक सुदेश राय, सीहोर जिला भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सीताराम यादव, जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राठौर, आईटी के जिला संयोजक प्रीतेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर महामंत्री आशीष पचौरी, पार्षद नरेन्द्र राजपूत, राजेश परिहार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों ने गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड 2003-2023 भी पेश किया गया।

शाम 7 बजे करेगी सीहोर जिले में प्रवेश, रात्रि विश्राम मैना में होगा-
विकास और गरीब कल्याण के कामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा 15 सितंबर शुक्रवार को सीहोर जिले में आष्टा विधानसभा क्षेत्र से रात्रि 7 बजे प्रवेश करेगी। सीहोर जिले में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा आ रही है। उज्जैन संभाग की नीमच से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा 15 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 7 बजे अरनडिया जोड़ से प्रवेश करेगी। सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि उक्त यात्रा का सीहोर जिले में प्रवेश पर पहली मंच सभा रात्रि में ग्राम मैना में होगी, जिसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संबोधित करेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम मैना ग्राम में होगा। यात्रा दूसरे दिन 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से मैना से शुरू होगी, जो कुमडावदा, हकीमाबाद, चौपाटी, अलीपुर, भोपाल नाका, किलेरामा, कोठरी के बाद इछावर विधानसभा में अमलाह से प्रवेश करेगी। यहां से यात्रा का सीहोर विधानसभा में प्रवेश होगा। रवि मालवीय ने जानकारी दी कि उक्त यात्रा में 16 सितंबर को आष्टा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी। उक्त यात्रा सीहोर जिले में दो दिन 15 एवं 16 सितंबर को रहेगी। 16 सितंबर को यात्रा के शुरू होने के पहले ड्रीम रिसोर्ट में सुबह 10 बजे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया है। यात्रा के जिला प्रभारी ललित नागोरी ने बताया कि यात्रा के आगमन को लेकर उसकी भव्य अगवानी, स्वागत को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं, सभी मंडलों ने भव्य तैयारियां की है। यात्रा के आगमन को लेकर जनता में भी अपार उत्साह नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde se orchidej na parapetu cítí nejlépe: odborná odpověď Nemusíte běžet do Dokonalý trik pro uchování kávy bez zkáz Skrytý potenciál: vzdálené zavírání oken auta jako užitečná Jak správně vybírat sladký meloun: 4 tipy, 4 potraviny, které nesmíte dát do mrazáku, i když Skutečný superpotravina: Výživoví odborníci prozradili, jak prospěšné jsou hrozny 1. Odborník